back to top

कोविड-19 से लड़ाई में राज्यों को 20 लाख करोड़ रुपये जुटाने की जरूरत : गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से उपजे संकट के मद्देनजर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधिक नकदी की जरूरत है और राज्यों को 20 लाख करोड़ रुपए के साथ आगे आना चाहिए, जबकि अन्य 10 लाख करोड़ रुपए सार्वजनिक-निजी निवेश के जरिए जुटाए जा सकते हैं।

गडकरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है, कारोबार बंद हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों, चाहे प्रवासी हों, मीडिया, व्यापारी या कर्मचारी, सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आखिरकार हम आर्थिक युद्घ जीतेंगे और कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बाजार में और अधिक नकदी की जरूरत है और ऐसे में राज्यों को 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश करना चाहिए, जबकि 10 लाख करोड़ रुपए सार्वजनिक-निजी निवेश के जरिए जुटाए जा सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले ही घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के साथ इस धनराशि को मिलाकर बाजार में कुल 50 लाख करोड़ रुपये की नकदी आ जाएगी, जिससे कोविड-19 के विपरीत असर का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मार्च के बाद से 8.01 लाख करोड़ रुपये के तरलता उपाए भी शामिल हैं।

पांच हिस्सों में घोषित इस राहत पैकेज के पहले चरण में छोटे कारोबारियों को कर्ज सुविधा देने सहित 5.94 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की गई। दूसरे चरण में किसानों को कर्ज और प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न सुविधा देने की घोषणा की गई। तीसरी किश्त में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए राहत उपायों की घोषणा की गई, जबकि चौथी और पांचवी किस्त में ज्यादा तर संरचनात्मक सुधारों का ऐलान किया गया।

गडकरी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम बहुत तेजी से शुरू किया गया है और सरकार की योजना अगले दो वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपए के राजमार्ग बनाने की है। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत परियोजनाओं पर काम फिर से शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...