back to top

2,000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे अत्याधुनिक पार्क…ललितपुर व नोएडा बनेंगे ग्लोबल फार्मा हब; फार्मा पार्क के विस्तार को हरी झंडी

लखनऊ। फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में देश-दुनिया के दिग्गज दवा निमार्ताओं, नीति-निर्धारकों और निवेशकों ने राज्य के औद्योगिक भविष्य का रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडस्ट्री लीडर्स के साथ कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए यूपी को फार्मा विनिर्माण और हेल्थकेयर नवाचार का नया केंद्र घोषित किया। मंथन के दौरान विशेषज्ञों ने माना कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सुदृढ़ शासन और प्रगतिशील नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के लिए सबसे अनुकूल और ‘बिजनेस-फ्रेंडली’ राज्य बनकर उभरा है। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य राज्य को दवाओं के विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनाकर वैश्विक पटल पर स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मा कॉन्क्लेव के सुझावों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि रेड और आॅरेंज श्रेणी की बल्क ड्रग मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां अब नोएडा के साथ ललितपुर में उपलब्ध विशाल भूमि का लाभ उठा सकेंगी। राज्य सरकार यूपीसीडा के माध्यम से ललितपुर में एक ‘फ्यूचर-रेडी’ फार्मा इकोसिस्टम विकसित कर रही है। इसके प्रथम चरण में 352.91 एकड़ क्षेत्र में फॉमुर्लेशन इकाइयों, बल्क ड्रग्स और कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर का काम युद्धस्तर पर जारी है। वहीं, द्वितीय चरण के तहत 1,465 एकड़ के विकास के लिए ‘एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट’ पहले ही जारी किया जा चूका है।

लगभग 8,000 एकड़ के विशाल लैंड बैंक के साथ उत्तर प्रदेश अब फार्मा निवेश के लिए दुनिया के सामने एक प्रमुख रणनीतिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। इसी इकोसिस्टम को मजबूती देते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मौजूदा मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट सेक्टर-7 में 250 एकड़ में एक और फार्मा फॉमुर्लेशन पार्क प्रस्तावित है, जो बेहतर निर्यात कनेक्टिविटी के साथ उत्तर प्रदेश को उत्तर भारत के प्रमुख हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करेगा। यहाँ की सबसे बड़ी विशेषता उन्नत परीक्षण प्रयोगशालाएं और ‘अनुरूपता मूल्यांकन’ के लिए एएससीए प्रमाणन सुविधा होगी। इससे भारतीय फार्मा उद्यमियों को अब गुणवत्ता परीक्षण के लिए विदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 की एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश आशयों की घोषणा की गई, साथ ही फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में 11 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ। इन प्रस्तावों से मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि, रोजगार सृजन तथा स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखलाओं के मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे राज्य के फार्मा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 ने मजबूत रिसर्च एवं इनोवेशन बैकबोन के निर्माण के महत्व को प्रभावी रूप से रेखांकित किया। अग्रणी वैज्ञानिकों और संस्थागत प्रतिनिधियों जिनमें डॉ. राधा रंगराजन (सीडीआरआई), प्रो. शुभिनी ए. सराफ (नाइपर रायबरेली), डॉ. नीमा मिश्रा (नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ बायोलॉजिकल्स) तथा डॉ. सीमा पाई (आईएससीआर) सम्मिलित थीं, ने राज्य में वैज्ञानिक क्षमताओं को सुदृढ़ करने संबंधी महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

प्रमुख उद्योग संघों नमित जोशी (फार्मेक्सिल), सुदर्शन जैन (आईपीए), डॉ. विरंची शाह (आईडीएमए), ए. पी. रामेश्वर राव (बीडीएमएआई), अनिल मताई (ओप्पी), तथा ममता शर्मा (सीआईआई), ने नियामकीय सरलीकरण, शीघ्र अनुमोदनों, निर्यात सुविधा और नवाचार वित्तपोषण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर-आधारित मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम और स्थिर नीतिगत रूपरेखा बहुराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आदित्य बर्मन ने बायोफार्मा और आयुष क्षेत्र में प्रमाणन रूपरेखा तथा साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के महत्व को रेखांकित किया।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...