back to top

149 आईटीआई में शुरू होंगे अत्याधुनिक कोर्स, 1065 पदों पर होगी आउटसोर्सिंग भर्ती

टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से ईवी, रोबोटिक्स सहित 11 आधुनिक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश के 149 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) तथा प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र, अलीगंज-लखनऊ में अत्याधुनिक तकनीकी कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इन कोर्सों के संचालन के लिए 1,065 पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक ट्रेडों के सुचारु संचालन के लिए कुल 171 वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर और 894 प्रशिक्षकों की सेवाएं आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाएंगी। इन पदों के लिए सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन जेम पोर्टल के जरिए पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया कार्मिक, एमएसएमई और श्रम विभाग के शासनादेशों के अनुरूप होगी, जबकि शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य मानक प्रशिक्षण निदेशालय तय करेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को चौथी औद्योगिक क्रांति (इंडस्ट्री 4.0) के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।

इसी उद्देश्य से टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आॅटोमेशन, इंडस्ट्रियल इंटरनेट आॅफ थिंग्स, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3डी प्रिंटिंग), सीएएम प्रोग्रामिंग सहित कुल 11 आधुनिक कोर्स संचालित किए जाएंगे। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन कोर्सों के माध्यम से आईटीआई के छात्र वैश्विक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित होंगे, जिससे उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा ‘स्किल हब’ बनाना है और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...