back to top

महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है प्रदेश सरकार : योगी

-मुख्यमंत्री ने किया सैनिक स्कूल के हीरक जयंती वर्ष का उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि मातृ ऋण और मातृ भूमि के ऋण से कभी चुकाया नहीं जा सकता। इसे सभी को हमेशा चुकाना होगा। सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार सैनिक स्कूल के लिए कुछ करना चाहती थी। इसलिए यहां पर बालिकाओं को भी प्रवेश देने की व्यवस्था की गई।

राज्य सरकार बालक और बालिकाओं में भेदभाव नहीं करेगी, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उनके योगदान से सुरक्षा, समृद्धि व लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा को हर स्तर पर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि आज सैनिक स्कूल में बालिकाओं के प्रवेश का तीसरा सत्र चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के हीरक जयन्ती वर्ष 2020-21 के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी शहीद सैनिकों को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि इन जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने आपको बलिदान कर दिया। उन्होंने विद्यालय के हीरक जयन्ती कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों इत्यादि को बधाई देते हुए पूरे साल चलने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर योगी ने उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की स्थापना के शिल्पी पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ सम्पूर्णानन्द जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने ही देश के इस पहले सैनिक स्कूल की आधारशिला 1960 में रखी थी। उन्होंने कहा कि आज सैनिक स्कूल मातृभूमि की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिखाई दे रहा है। यूपी का यह सैनिक स्कूल अलग-अलग क्षेत्रों में नए-नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। रक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टतम अधिकारी और अच्छे सैनिक देकर हम सभी को गौरवान्वित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन में 60 वर्ष की आयु उसके कार्यकाल की प्रौढ़ावस्था होती है। जो बात किसी व्यक्ति के जीवन में एकदम सही बैठती है, वही बात संस्था के लिए भी अक्षरशः सही बैठती है। उन्होंने कहा कि कई युद्धों में हमारे सैनिकों ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर किया था।

सैनिकों का पराक्रम देश ने देखा और महसूस किया। कैप्टन मनोज पाण्डेय इस विद्यालय की उसी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कारगिल लड़ाई के समय जब पाकिस्तान की सेना ने भारत भूमि में घुसने का दुःसाहस किया था और देश पर जबरन एक युद्ध थोपने का कुत्सित प्रयास हुआ था। उस समय भी हमारे बहादुर जवानों ने दुश्मन की सेनाओं को भारत भूमि से खदेड़ दिया था।

योगी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के लिए कुछ करने का भाव उनके मन में था। इसी क्रम में इसकी क्षमता के विस्तार की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाना चाहिए कि 2021 में जब हीरक जयन्ती का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाए तो उसमें राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित देश की रक्षा सेनाओं में अनेक पदों को सुशोभित करने वाले सैनिकों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति सभी को गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल ने देश को अनेक विभूतियां दी हैं। देश की रक्षा के बहुत बड़े अभियान का हिस्सा यह सैनिक स्कूल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश के भविष्य को हम कहां ले जाना चाहते हैं, अगर यह तय करना है तो उस देश के युवाओं की भावनाओं को देखकर अन्दाजा लगाया जा सकता है। युवाओं के जीवन में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। सैनिक स्कूल इसका सशक्त माध्यम बन सकता है। इसलिए हमें सैनिक स्कूल की श्रृंखला को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना चाहिए।

योगी ने उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के प्रशासन को कोविड-19 के बावजूद इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि हालांकि यह कार्यक्रम उतना भव्य नहीं हो पा रहा है, लेकिन डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से अनेक छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। पूरे वर्ष कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे इसकी रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सैनिक स्कूल प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश के इस पहले सैनिक स्कूल के सर्वांगीण विकास के प्रति किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होगी। न ही किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरतने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्राथमिकता के आधार पर इसके सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिससे यह सैनिक स्कूल देश के लिए एक रोल माॅडल बन सके। इसके विकास के लिए जो भी योजनाएं सैनिक स्कूल की ओर से शासन के स्तर पर प्रस्तुत होंगी। प्रदेश सरकार उनमें पूरी मदद करेगी।

योगी ने कहा कि सैनिक स्कूल से निकले पूर्व और वर्तमान सैनिक, प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हुए अधिकारीगण व समाजसेवी, सभी आत्मिक भाव के साथ इस सैनिक स्कूल से जुड़ें। यह हम सबका दायित्व है कि हम सभी एक कड़ी के रूप में जुड़ें, ताकि राष्ट्ररक्षा, समाज सेवा या किसी भी प्रकार की आपदा या विपत्ति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल परिसर पहुंचकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हीरक जयन्ती प्रतीक चिन्ह का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग द्वारा जारी विशेष कवर का अनावरण भी किया। कार्यक्रम के आखिर में मुख्यमंत्री को स्कूल प्रशासन की ओर से प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...