back to top

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अस्पतालों में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करें : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्र ने सोमवार को सभी राज्यों से अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जब देश कोरोना वायरस से निपटने के अभियान में जुटा हुआ है, ऐसे वक्त में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। हाल में गुजरात के दो अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं में 14 लोगों की मौत के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है।

गृह सचिव ने कहा कि हालिया समय में अस्पतालों और नर्सिंग होम में आग लगने की विभिन्न घटनाएं हुई हैं और संबंधित प्राधिकारों द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं करना चिंता का विषय है। भल्ला ने कहा कि राजकोट में एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से छह लोगों और अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने पत्र में कहा, ऐसे कठिन समय में जब देश ने कोविड-19 के खिलाफ जंग छेड़ रखी है, हमें काफी सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं नहीं हों। उन्होंने कहा, मैं आपसे उपरोक्त परामर्श का पालन सुनिश्चित करने और आग से सुरक्षा तथा भविषय में ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों को सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम की फिर से जांच के लिए निर्देश देने का आग्रह करता हूं।

गृह सचिव ने कहा कि गृह मंत्रालय में महानिदेशालय (दमकल सेवा, नागरिक रक्षा और होमगार्डस) ने अस्पतालों और नर्सिंग होम समेत सभी इमारतों में आग से सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है। भल्ला ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अस्पताल में सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया और जरूरी व्यवस्था का निर्देश दिया था। उन्होंने पत्र में कहा है, कार्वाई रिपोर्ट जल्द से जल्द मंत्रालय के साथ साझा की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...