back to top

राजस्थान में मिशन इंद्रधनुष-3 के पहले चरण की शुरुआत

जयपुर। राजस्थान में सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का पहला चरण सोमवार से शुरू हुआ, जिसके तहत गर्भवतियों व दो वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को भीलवाड़ा के न्यू बापू नगर सामुदायिक भवन में राज्य स्तरीय समारोह में टीकाकरण के इस विशेष अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व पूर्व मंत्री हरि शर्मा भी मौजद थे, जिन्होंने इस अभियान से जुड़े दो पोस्टर का विमोचन किया। एक प्रवक्ता के अनुसार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार दो चरणों में यह अभियान 15-15 दिन चलेगा। नियमित टीकाकरण से वंचित रह रहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके नि:शुल्क लगाए जाएंगे।

सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान के पहले चरण में राज्य के 24 जिलों को शामिल किया गया है व इन जिलों में कुल 3,963 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सा व स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि दो साल तक के 23,980 बच्चों व 6,268 गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण गत महीनों में टीकाकरण कराने से वंचित रहे बच्चे व गर्भवती महिलाओं को भी सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के इन चरणों में आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। महाजन ने बताया कि अभियान के पहले चरण के तहत 24 जिलों अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, चित्तौडग़ढ़, चूरू, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, टोंक व उदयपुर के चयनित ग्राम, ढ़ाणियों एवं शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

JPSC Protest में बढ़ा तनाव, छात्रों ने कहा- आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश, आगे न बढ़ें प्रदर्शनकारी

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब...

महिला हॉकी विश्व कप : आसान नहीं रहा भारत का 1974 से 2022 तक का सफर

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी का जिक्र होता है तो आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन पुरूष टीम की समृद्ध विरासत की बात होती है लेकिन...

दिल्ली विधानसभा से आप के छह विधायक मार्शल की मदद से बाहर किए गए

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के छह विधायकों को सदन से मार्शल की...

बम-बम भोले के जयकारों संग शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

सावन के दूसरे सोमवार पर राजधानी के शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चनालखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार पर...

नमो नमो श्री चतुर चरण नित ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भातखण्डे जयंती पर विविध कार्यक्रम सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज सोमवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य, आधुनिक...

लखनऊ के वरिष्ठ छायाचित्रकार अनिल रिसाल सिंह को एपीएसए सम्मान

लखनऊ। लखनऊ के वरिष्ठ छायाचित्रकार अनिल रिसाल सिंह को अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन उल्लेखनीय योगदान, कलात्मक उपलब्धियों और निरंतर सक्रियता के...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पवित्र महीने में महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ...

बौध शोध सस्थान में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

लखनऊ। नगर की सुप्रसिद्ध एव प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के सस्कृति मत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्राट वर्ष...