back to top

बुलेट प्रूफ होगा डिफेंस इण्डिया एक्सपो का मंच

लखनऊ। डिफेंस इण्डिया एक्सपो-2020 के आयोजन को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए यूपी सरकार युद्धस्तर पर जुटी हुई है। समारोह स्थल पर निर्मित होने वाला मंच पूरी तरह से बुलेट पू्रफ होगा। चूंकि समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा दूसरे देशों के भी गणमान्य होंगे ऐसे में उनकी सुरक्षा को जबरदस्त रूप दिया जा रहा है।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 5 जनवरी को डिफेंस इण्डिया एक्सपो-2020 के आयोजन की समीक्षा करेंगे। इसलिए आयोजन से जुड़े सभी विभागों के नोडल अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल हो। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री के साथ होने वाली बैठक से पूर्व सभी तैयारियों पूर्ण कर ली जायं।

महाना बुधवार को लोक भवन के कमांड सेंटर में डिफेंस इण्डिया एक्सपो-2020 के आयोजन के लिए अब तक हुए कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 5 से 9 फरवरी तक यहां वृन्दावन योजना सेक्टर-15 में आयोजित होने वाले डिफेंस इण्डिया एक्सपो-2020 का शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में अन्य देशों के मंत्रीगण भी शामिल होंगे। इसलिए आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

औद्योगिक विकास मंत्री ने कार्यक्रम के लिए बने सभी 25 मेजर एक्शन प्वाइंटस् की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले इस समरोह की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ एवं उप्र पुलिस का होगा। समारोह के शुभारम्भ अवसर पर मंच की सुरक्षा बुलेट पू्रफ होगी। उन्होंने आगंतुकों के लिए रूट प्लानिंग, आइडेंटीफाइड आगन्तुकों की इन्ट्री तथा गणमान्य व्यक्तियों सहित आम लोगों की सुरक्षा के बेहतर प्रबंध के निर्देश भी दिए। उन्होंने ट्रैफिक एवं पार्किंग की समीक्षा करते हुए कहा कि हर हाल में साइनेज का कार्य 2 से 3 दिन में पूरा कर लिया जाय। साथ ही एक्सपो में बनने वाले यूपी पवेलियन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।

महाना ने एक्सपों के प्रचार-प्रसार, हेलीपैड फैसेलिटी, आपदा प्रबंधन प्लान, साफ-सफाई, प्रोटोकाल, चिकित्सा सुविधा तथा दूर संचार से जुड़े सभी बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यक्रम के दौरान 24 घंटे मेडिकल फैसेलिटी की सुविधा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमाण्ड सेंटर, मेदांता और अपोलो हास्पिटल को भी लिखित रूप से इसकी सूचना दे दी जाये जिससे वे किसी आकस्मिकता के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि कार्यक्रम स्थल पर आने में लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने पाये। साथ ही आवगमन के सम्बन्ध में प्रमुख स्थलों पर साइन बोर्ड के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाय।

अपर मुख्य सचिव, सूचना एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि डिफेंस इण्डिया एक्सपो-2020 के आयोजन के दौरान साफ-सफाई की अत्याधुनिक व्यवस्था और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किये जाय। शीघ्र ही सभी विभागों को बजट उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा जो कार्य कराया जायेगा, उसकी थर्ड पार्टी से जांच भी कराई जायेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाये।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...