back to top

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा रालोद में शामिल

लखनऊ। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व आगरा दक्षिण से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही रोली मिश्रा तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के साथ दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोक दल के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह से भेंट कर राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कर ली।

चौधरी जयंत सिंह ने रोली मिश्रा तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि तेज तर्रार नेत्री के जुड़ने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी तथा उनके राजनैतिक अनुभव से नारी शक्ति व पार्टी निश्चित तौर पर लाभान्वित होगी पार्टी शीघ्र ही उन्हें अहम ज़िम्मेदारी देगी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में व अन्य प्रदेशों में भी वह संगठन विस्तार को लेकर काफ़ी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं. उनकी मेहनत व लगन के परिणाम भी सामने आ रहे हैं। रोली मिश्रा तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य 16 साल समाजवादी पार्टी को दिये पर पार्टी नेता जी मुलायम सिंह यादव के बाद से अपनी विचारधारा से तो विमुख हो ही गई है अब वहां वफ़ादार, कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि चाटुकार व सनातन द्रोहियों की पार्टी बन गई है

ग़ौरतलब है कि रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस के विवादित बयानों के बाद मौर्य पर जमकर हमला बोला था और चर्चा में आई थीं. राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि रोली जी में राजनैतिक इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता तो है ही साथ ही वह प्रखर वक्ता भी हैं जिसका लाभ निश्चित रूप से ना केवल नारी शक्ति को मिलेगा बल्कि पूरी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के मध्य व पूर्वी भाग में अपने विस्तार को लेकर तथा अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार को लेकर बेहद सधे कदमों से आगे बढ़ रही है।हम हर उस व्यक्ति का अपने दल में स्वागत करने के लिये तैयार हैं जो गॉंव, गरीब, मज़लूम, बेरोज़गार नौजवानों व किसानों की आवाज़ बनना चाहता है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...