back to top

एक अक्टूबर से शुरू होंगे स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप : उपेंद्र तिवारी

  • ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों को कराना होगा खेलो इंडिया ऐप पर रजिस्ट्रेशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने पर आने वाली 01 अक्टूबर से खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू कराये जायें। चूंकि पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम अप्रैल से प्रारम्भ होकर 31 जनवरी तक चलता रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि को बढ़ाकर मार्च तक किया जाये।

तिवारी ने यह निर्देश में खेल विभाग की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू न होने की वजह से प्रशिक्षकों को भी मानदेय नहीं मिल पा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि बढ़ाये जाने से प्रशिक्षकों को पूरे प्रशिक्षण अवधि का मानदेय प्राप्त होगा।

उन्होंने प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थियों को खेलो इण्डिया एप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के लिए जारी केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षण के लिए जो भी सेवाएं लेनी है, वह शासनादेश के अनुरूप जेम पोर्टल से ली जाये।

खेल मंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खेल विभाग द्वारा संचालित इंस्टीट्यूशन को और ज़्यादा बेहतर बनाया जाये। ‘एक जिला-एक खेल’ परिकल्पना को साकार करने के लिए रणनीति बनाकर तेजी से कार्य किया जाये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां स्टेडियम के निर्माण का कार्य चल रहा है, उसको तय समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाये। विभागीय अधिकारी सभी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। वह खुद भी औचक निरीक्षण करेंगे। अगर, कोई लापरवाही पायी जाती है, तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

तिवारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्थापित स्टेडियम और ग्रमीण अंचल के मिनी स्टेडियम का उच्चीकरण किये जाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनायीं जाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अखाड़े एवं व्यायामशाला को काफी महत्ता रही है। पूरे प्रदेश के अखाड़ा एवं व्यायामशाला की जमीन को चिहिन्त किया जाये। इनका पुनरूद्धार कराया जाये।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...