back to top

नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे खेल : किरेन रिजिजू

मुंबई। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि देश की नई शिक्षा नीति में खेल पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे और इन्हें अतिरिक्त गतिविधि नहीं समझा जाएगा। 21वीं शताब्दी में ओलंपिक और ओलंपिक शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के उद्घाटन सत्र के दौरान रीजीजू ने कहा, भारत की नई शिक्षा नीति में खेल भी शिक्षा का हिस्सा का होंगे और ये पाठ्येतर गतिविधि के रूप में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि शिक्षा एक है, खेल एक है। ये दोनों समान हैं। रिजिजू ने कहा कि खेल को वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता और इसे शिक्षा के रूप में स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, खेल भी एक शिक्षा है, इसलिए खेल अतिरिक्त गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते। इसलिए खेल को अतिरिक्त विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता।

राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

खेल को शिक्षा के हिस्से के तौर पर सभी को स्वीकार करना होगा। रिजिजूू ने कहा, भारत की नई शिक्षा नीति को अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है लेकिन यह अंतिम चरण पर है। बातचीत के दौरान मेरा मंत्रालय पहले ही पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रख चुका है। राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड के गठन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

उन्होंने कहा, मुझे यह साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम पहले ही हमारे राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की घोषणा कर चुके हैं। अब यह गठन की प्रक्रिया पर हैं और मैंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और यह समिति चर्चा कर रही है कि राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड को कैसे मूर्त रूप दिया जाए।

रिजिजूू साथ ही देश का ओलंपिक संग्रहालय बनाने को लेकर भी उत्सुक हैं और उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद स्थिति सामान्य होने पर इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, मुझे निजी तौर पर लगता है कि ओलंपिक संग्रहालय बेहद महत्वपूर्ण निधि है। प्रत्येक देश में इसे बनाने की जरूरत है और भारत जैसे देश में, हमारी अच्छी विरासत है, हमारे यहां यह होना ही चाहिए।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...