back to top

अनुराग ठाकुर ने पदक विजेता उत्तर प्रदेश के कलारीपयट्टू खिलाड़ियों को दी बधाई

लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19वें एशियाई व चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ₹62 करोड़ पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित करने के साथ ही स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी व यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किए गए स्वदेशी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू खेल के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भेंट की। भेंट के दौरान मंत्री जी ने कहा कि स्वदेशी हमारी सरकार की प्राथमिकता है और स्वदेशी खेलों को देश में बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में अन्य खेलों के साथ राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता स्वदेशी कलारीपयट्टू खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए 2 कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी समीक्षा सिंह को ढाई लाख (एकल कांस्य पदक पर 2 लाख और टीम युगल में 50,000) और बुशरा परवीन को 50,000 बधाई दी।खिलाड़ियों से भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और कलारिपयट्टू प्रदेश संगठन सीईओ प्रवीण गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
प्रात: प्रदेश सीईओ प्रवीण गर्ग ने संगठन पदाधिकारीयों के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का लखनऊ आगमन पर पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। संगठन कार्यकारी सचिव सौम्य अग्रवाल ने कलारी खेल के जन्मदाता भगवान श्री परशुराम का चित्र अनुराग ठाकुर को सप्रेम भेंट किया।।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...