back to top

कोरोना वायरस के कारण भारत में प्रभावित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के कारण प्रभावित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की सूची

एथलेटिक्स:

भोपाल में छह से आठ अप्रैल के बीच होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित।

बैडमिंटन:

नई दिल्ली में 24 से 29 मार्च के बीच होने वाला इंडिया ओपन की स्थिति स्पष्ट नहीं क्योंकि दिल्ली सरकार ने एक महीने के लिए सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगाई है।

बास्केटबाल:

बेंगलुरू में 18 से 22 मार्च के बीच होने वाला फीबा 3र3 ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट स्थगित।

शतरंज:

सभी राष्ट्रीय टूर्नामेंट 31 मई तक स्थगित।

क्रिकेट:

इंडियन प्रीमयर लीग की शुरुआत 29 मार्च से शुरू नहीं होगी। टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक निलंबित।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे और तीसरे वनडे मैच के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

मुंबई और पुणे में सात से 22 मार्च तक चलने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज रद्द।

फुटबाल:

एटीके और चेन्नईयिन एफसी के बीच गोवा में 14 मार्च को होने वाला इंडियन सुपर लीग का फाइनल खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और कतर के बीच भुवेनश्वर में 26 मार्च को होने वाला फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच स्थगित।

भारत और अफगानिस्तान के बीच कोलकाता में नौ जून को होने वाला फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच स्थगित।

आइजोल में 14 से 27 अप्रैल के बीच होने वाले संतोष ट्राफी मैचों का अंतिम चरण स्थगित।

आईलीग के बाकी बचे 28 मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

गोल्फ:

नई दिल्ली में 19 से 22 मार्च के बीच होने वाला इंडिया ओपन स्थगित।

भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के सभी टूर्नामेंट 16 मार्च से अनिश्चितकाल तक स्थगित।

मोटर स्पोर्ट्स:

एफआईए एशिया पैसेफिक चैंपियनशिप के शुरुआती दौर के तौर पर होने वाली साउथ इंडिया रैली चेन्नई में 20 से 22 मार्च के बीच दर्शकों के बिना होगी।

पैरा खेल:

सभी राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनशिप 15 अप्रैल तक स्थगित।

निशानेबाजी:

नई दिल्ली में 15 से 25 मार्च के बीच होने वाला आईएसएसएफ राइफल, पिस्टल एवं शॉटगन विश्व कप स्थगित।

टेनिस:

सभी घरेलू टूर्नामेंट रद्द।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...