back to top

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल और पत्नी की मौत

मुजफ्फरनगर। जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक मोटरसाइकिल को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार पुलिस कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर कट के पास मोटरसाइकिल को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुधीर कुमार (28) और उनकी पत्नी सोनिया (26) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सुधीर कुमार मुरादाबाद जिले में पुलिस कांस्टेबल के रूप में तैनात थे।

क्षेत्राधिकारी (नई मंडी) रूपाली राव ने मंगलवार को बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रक के निचले हिस्से में आग लग गई। सुधीर और उनकी पत्नी ट्रक के नीचे फंस गए और जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया तथा आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...