back to top

कटिहार, सहरसा, गया, गुवाहाटी व जयनगर के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

लखनऊ। रेल यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे द्वारा लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 04052 आनन्द विहार टर्मिनल -सहरसा जं विशेष रेलगाड़ी 04 फेरे के लिए 08, 11,14, एवं 17 नवंबर को समय रात्रि 22.45 बजे आनन्द विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी एवं वापसी में यही गाड़ी सख्या 04051 सहरसा जं -आनन्द विहार टर्मिनल विशेष रेलगाड़ी 04 फेरे के लिए 10, 13, 16 एवं 19 नवंब र को प्रात: 07.00 बजे सहरसा जं से प्रस्थान कर आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10.30 पर पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 2 स्लीपर श्रेणी एवं 20 सामान्य श्रेणी द्वितीय कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रास्ते में यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ,गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान जं., छपरा, हाजीपुर जं., समस्तीपुर जं., बरौनी, बेगूसराय, खगरिया जं., सिमरी बख्तियारपुर जं. स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं 04048 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 08, 11, 14 एवं 17 नवंबर को कटिहार से साँय 03.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04047 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 09, 12,15 एवं 18 नवंबर को कटिहार से साँय 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 05.50 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा जं., पाटलिपुत्र ,हाजीपुर , बरौनी , बेगूसराय, खगड़िया तथा मानसी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे रुकेगी।

04058 आनन्द विहार टर्मिनल- जयनगर अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 09, 12, 15 एवं 18 नवंबर को आनन्द विहार टर्मिनल से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04057 जयनगर- आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 10, 13, 16 एवं 19 नवंबर को आनन्द विहार टर्मिनल से पूर्वाहन 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 10.00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा जं., पाटलिपुत्र ,हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जं. ,दरभंगा जं. तथा मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

04066 आनन्द विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट एसी स्पेशल रेलगाड़ी 06 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को पटना से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 04.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04065 पटना-आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एसी स्पेशल रेलगाड़ी 07 नवंबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पटना से सांय 05.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 10.35 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगीे वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., वाराणसी , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. तथा दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

04062 दिल्ली जं.-बरौनी आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 05 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दिल्ली जं. से सुबह 08.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04061 बरौनी- दिल्ली जं. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 06 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से सुबह 08.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05.50 बजे दिल्ली जं.पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे अलीगढ़ , टूंडला , इटावा , कानपुर सेंट्रल ,लखनऊ ,गोंडा , बस्ती , गोरखपुर , सीवान, छपरा, तथा हाजीपुर जं. स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

01676 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर जं. स्पेशल रेलगाड़ी 06 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को आनन्द विहार टर्मिनल से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 09.15 बजे मुजफ्फरपुर जं. पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01675 मुजफ्फरपुर जं.-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल रेलगाड़ी 07 नवंबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जं. से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगीे वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मुरादाबाद , चंदौसी , लखनऊ , गोरखपुर , छपरा तथा हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

01678 नई दिल्ली-गया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी 06 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 08.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्यरात्रि 00:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01677 गया- नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी 07 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गया से सुबह 07.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे गाजियाबाद,कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., वाराणसी , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. भभुआ रोड़, सासाराम तथा डेहरी आॅन सोन स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगीे।

05283 मुजफ्फरपुर जं.-आनन्द विहार टर्मिनल एसी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 11 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को मुजफ्फरपुर जं. से साँय 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 11:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी वापसी दिशा में 05284 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर जं. एसी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 12 से 19 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को आनन्द विहार टर्मिनल से दोपहर 01.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.00 बजे मुजफ्फरपुर जं. वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे हाजीपुर, सोनपुर जं., पाटलिपुत्र ,दानापुर , आरा जं., बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं.,तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगीे।

09413 अहमदाबाद-गूवाहाटी स्पेशल रेलगाड़ी 20 अक्टूबर शुक्रवार को अहमदाबाद से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर सोमवार को तड़के 01.30 बजे गुवाहाटी पहुँचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बोंन वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में नडियाद जं., आनंद जं., छायापुरी , रतलाम जं., नागदा जं., भवानी मंडी, कोटा जं., सवाई माधोपुर जं., गंगापुर सिटी, बयाना जं., आगरा फोर्ट , टूंडला जं., कानपुर सेंट्रल , लखनऊ , अयोध्या कैंट , अकबरपुर जं., वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, पटना जं., बख्तियारपुर जं., मोकामा , न्यू बरौनी जं., खगड़िया जं. , नवगछिया ,कटिहार जं., बारसोई जं., किशनगंज , न्यू जलपाईगुड़ी जं., न्यू कोचबिहार , न्यू अलीपुरद्वार , न्यू बंगाईगाँव जं., रंगिया जं.,तथा कामाख्या जं., स्टेशनों पर रूकेगी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

सपा जन्मजात महिला विरोधी’ पार्टी, उनके समय नारा था- देख सपाई, बिटिया घबराई: सीएम योगी

विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...