back to top

जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, फिरोजपुर के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें

यात्रियों को पर्व पर मिलेगी राहत, आसानी से मिलेगा कंफर्म टिकट

लखनऊ। रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने चण्डीगढ़ जं-गोरखपुर जं, बठिण्डा-वाराणसी जं.,जम्मू तवी-बरौनी तथा फिरोजपुर कैंट जं.-पटना जं.के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।

इसके तहत 04518 चण्डीगढ़ जं.-गोरखपुर ज. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 02 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को चण्डीगढ़ जं. से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 06.20 बजे गोरखपुर जं. पहूँचेगी। वापसी दिशा में 04517 गोरखपुर जं.-चण्डीगढ़ जं. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 03 नवंबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर जंण् से रात्रि 10.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 02.10 बजे चण्डीगढ़ जं पहूँचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे अम्बाला कैंट, सहारनपुर जं.,मुरादाबाद जं., बरेली जं., लखनऊ, गोंडा जं. तथा बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

04530 बठिण्डा जं.-वाराणसी जं.आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 05 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बठिण्डा जं. से रात्रि 08.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 05.30 बजे वाराणसी जं पहूँचेगी। वापसी दिशा में 04529 वाराणसी जं.-बठिण्डा जं. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 06 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को वाराणसी जं. से रात्रि 20.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सांय07.10 बजे बठिण्डा जं. पहूँचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे रामपुरा फूल, बरनाला , धूरी जं., पटियाला,राजपुरा जं., अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जं., मुरादाबाद , बरेली जं., लखनऊ तथा माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

04646 जम्मू तवी- बरौनी जं. स्पेशल रेलगाड़ी 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जम्मू तवी से सुबह 05.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.10 बजे बरौनी जं. पहूँचेगी। वापसी दिशा में 04645 बरौनी जं.-जम्मू तवी स्पेशल रेलगाड़ी 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी ज. से दोपहर 03.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 10.30 बजे जम्मू तवी पहूँचेगी।वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे पठानकोट कैंट,जलंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट,सहारनपुर , लक्सर जं., मुरादाबाद , बरेली, सीतापुर जं.,गोंडा जं., गोरखपुर, छपरा,हाजीपुर, शाहपुर पटोरी तथा बछवारा जं.स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

04678 फिरोजपुर कैंट-पटना जं. आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 25 अक्टूबर से 29 नवंबरतक प्रत्येक बुधवार को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 01.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन साँय 05.00 बजे पटना जं.पहूँचेगी। वापसी दिशा में 04677 पटना जं.- फिरोजपुर कैंट आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को पटना जं. से साँय 06.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 10.40 बजे फिरोजपुर कैंट पहूँचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कोट कपूरा जं.,बठिण्डा जं., रामपुरा फूल, धूरी जं., पटियाला, राजपुरा जं., अम्बाला कैंट, यमुनानगर.जगाधरी , सहारनपुर जं., मुरादाबाद , बरेली जं., लखनऊ, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर,आरा जं. तथा दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 02.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहूँचेगी। वापसी दिशा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जं., बुढ़वल, सीतापुरजं., बरेली , मुरादाबाद, सहारनपुर जं., यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट, लुधियाना जं., जलंधर सिटी तथा ब्यास स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

04610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल रेलगाड़ी 16 अक्टूबर तथा 20 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 11.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.55 बजे वाराणसी पहूँचेगी। वापसी दिशा में 04609 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी 18 अक्टूबर तथा 22 अक्टूबर को वाराणसी से सुबह 06.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 11.40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहूँचेगी।

वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद , बरेली, लखनऊ तथा सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...