back to top

दलितों, वंचितों के सबसे बड़े विरोधी रहे हैं सबको: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपाबसपाकांग्रेस को संक्षिप्त नाम ‘सबको’ देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि तीनों ही दल दलितों और वंचितों के सबसे बड़े विरोधी रहे हैं।

योगी ने विधानसभा के विशेष सत्र में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की अवधि को 10 साल के लिए और बढ़ाने के संविधान संशोधन विधेयक 2019 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, सबको (सपाबसपाकांग्रेस) दलितों और वंचितों के सबसे बड़े विरोधी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलितों और वंचितों को वोटबैंक नहीं बनाया बल्कि शासन की योजनाएं सब तक पहुंचाएं। योगी ने कहा हमने नारों को हकीकत में बदलने का कार्य किया है। केन्द्र में 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उसने किसी व्यक्ति, जाति, मत, मजहब या क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए कार्य किया। तब मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार दलितों, वंचितों, आदिवासियों, पिछडों, वनवासियों और महिलाओं सहित हर तबके के लिए कार्य करेगी।

उन्होंने कहा तीन करोड़ परिवारों के पास अपना घर नहीं था, सरकार ने दो करोड़ परिवारों को आवास दिए। दस करोड़ परिवारों के पास शौचालय नहीं था, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सबको शौचालय दिए गए। तीन करोड़ परिवारों के पास बिजली कनेक्शन नहीं था, उन्हें सौभाज्ञ योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिया गया। आठ करोड़ परिवारों के पास धन का साधन नहीं था, उन्हें उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया। यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है।

सपाबसपा पर निशाना साधते हुए योगी ने सवाल किया कि आंबेडकर और कांशीराम के नाम पर बने स्मारकों और स्थलों का नाम किसने बदला? उन्होंने कहा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति 201617 में सपा सरकार ने नहीं दी। हमारी सरकार आई तो हमने छात्रवृत्ति दी। भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमने जाति, मत, मजहब और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं किया।

इससे पहले बैठक शुरू होने पर सदन ने प्रख्यात समाजवादी नेता राज नारायण को श्रद्घांजलि दी और कुछ मिनट का मौन रखा। इसके बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्य नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित संविधान (126वां संशोधन) विधेयक 2019 का सदन ने ध्वनिमत से समर्थन कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...