back to top

हाकी इंडिया की 13 मई को विशेष कांग्रेस

नई दिल्ली। हाकी इंडिया 13 मई ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीमों की ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति के अलावा कोविड-19 महामारी के बाद खेल की बहाली पर चर्चा की जाएगी।

हाकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। महामारी के कारण कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें हाकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर भी चर्चा होगी।

राज्य चैंपियनशिपों का आयोजन और अगले साल से नए घरेलू ढांचा भी चर्चा के विषयों में शामिल हैं। बैठक में देश में कोविड-19 से बनी स्थिति के बावजूद खेलों की बहाली को लेकर आईओए सर्वे के फीडबैक पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस हाकी इंडिया के सीईओ की वार्षिंक रिपोर्ट पर विचार विमर्श करेगी तथा हाकी इंडिया के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को भी मंजूरी देगी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बैठक के दौरान किन संवैधानिक बदलावों पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...