back to top

कोविड-19 के अधिक मरीज वाले जिलों पर विशेष ध्यान दे अधिकारी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन जिलों में कोविड-19 के 50 से 100 मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बचाव एवं उपचार कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मंगलवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनपद लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देते हुए संक्रमण मुक्त होने की दर को बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा लखनऊ व कानपुर नगर जिलों की स्थिति की गहनता से मॉनिटरिंग (निगरानी) की जाए तथा इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम पूरी गति से संचालित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता व सेनिटाइजेशन का कार्य सतत जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मच्छर का लार्वा नष्ट करने वाले रसायनों का नियमित छिड़काव भी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीरो बजट खेती, जिसे अब भारतीय प्राकृतिक खेती कहते हैं, को बढ़ावा दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो तथा किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे में उनके बैंक खाते में अन्तरित कर दिया जाए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बताया जाए कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...