back to top

लोकतंत्र बचाने के लिए सपा छेड़ेगी अभियान : अखिलेश

  • भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्वसनीय : सपा प्रमुख

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र करती रहती है लेकिन सपा अब लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी। सपा प्रमुख मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सपा मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारदर्शिता हो।

भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए उप चुनाव में अखिलेश ने पहले अपनी जीत का दावा किया था लेकिन मतगणना की रुझानों में सपा पिछड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है।

भाजपा राज में अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने से वे बेखौफ है। निर्दाेष लोगों, गरीबों, किसानों, नौजवानों की परेशानियां बढ़ी हैं। भाजपा अपनी अंहकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है। यादव ने कहा कि किसान पर उसके गन्ने का बकाया भुगतान न होने और दूसरे बढ़ती महँगाई के कारण दोहरी मार पड़ रही है। उसकी आय दोगुनी करने की तो अब भाजपा चर्चा भी नहीं करती है।

यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ठोको नीति के तहत पुलिस निर्दाेष नागरिकों को ठोक रही है। मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को कई बार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों पर नोटिसें जारी की हैं। इस सरकार ने महँगाई बढ़ाई है। सब्जियों, दाल, तेल के दामों में भारी वृद्घि की है तो किसान के उपयोग में आने वाली बिजली और डीजल भी मंहगा कर दिया गया है। नौजवानों को न नौकरी मिल रही है और न हीं कोई उद्योग प्रदेश में लग रहा है।

RELATED ARTICLES

वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...