back to top

वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, रामो विग्रहवान् धर्म:। समूची मानवता को ‘रघुकुलनंदन’ प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से परिचित कराने वाले आदिकवि, महाग्रंथ रामायण के रचनाकार, त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन!

उन्होंने कहा, महाग्रंथ ‘रामायण’ हमें मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के साथ सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

बसपा प्रमुख मायावती ने ‘एक्स’ पर कहा, संस्कृत के आदि कवि तथा ‘रामायण’ के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर देशवासियों और विशेष रूप से उनके समस्त अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सात अक्टूबर को प्रदेश भर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की घोषणा की है जिसकी वजह से आज प्रदेश भर के स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...