back to top

सपा नेता ने शहर में लगवाए बलात्कार के आरोपी भाजपा नेताओं के पोस्टर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वालों के पोस्टर शहर में लगाए जाने की हरकत का पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के एक नेता ने सत्तारूढ़ दल के दो विवादास्पद नेताओं की तस्वीर वाले पोस्टर शहर में लगवा दिए, जिन पर लिखा था बेटियां रहें सावधान, सुरक्षित रहे हिन्दुस्तान।

समाजवादी पार्टी के नेता आई.पी सिंह ने गुरुवार रात बलात्कार के मामले में आरोपी भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और एक अन्य बलात्कार आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के तस्वीर वाले बड़े-बड़े पोस्टर ठीक उसी जगह पर लगा दिए, जहां पर योगी सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दिसम्बर में हुई हिंसा में शामिल लोगों कें संबंध में पोस्टर लगाए थे।

सपा नेता आई.पी सिंह ने शुक्रवार को कहा मैंने गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर में करीब 50 जगह ऐसे पोस्टर लगवाए थे लेकिन देर रात करीब एक बजे आला अधिकारियों ने पुलिस की मदद से इन पोस्टरों को हटवा दिया। ये पोस्टर काले रंग के थे और इनमें कुलदीप सिंह सेंगर और चिन्मयानंद की तस्वीर थी।

सपा नेता आई.पी सिंह ने ऐसे एक पोस्टर की तस्वीर के साथ ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा, जब प्रदर्शनकारियों की कोई निजता नहीं है और उच्च न्यायालय और सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी योगी सरकार होर्डिंग नहीं हटा रही है तो ए लीजिए फिर। लोहिया चौराहे पर मैंने भी कुछ अदालत द्वारा नामित अपराधियों के पोस्टर जनहित में जारी कर दिए हैं, इनसे बेटियां सावधान रहें।

सिंह द्वारा लगाए गए पोस्टर काले रंग के है और इनमें कुलदीप सेंगर और स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीर लगी है। साथ ही इन दोनों पर क्या आरोप हैं इनके बारे में भी पोस्टर में विस्तार से लिखा गया है। पोस्टर पर यह भी लिखा है बेटियां रहें सावधान सुरक्षित रहे हिन्दुस्तान।

सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा पूरे देश से मिले समर्थन के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद देता हूं। मेरा इरादा सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लालच में अंधी हो चुकी सरकार को जगाने का था। हमारी प्राथमिकता किसान की समस्या होनी चाहिए, महिला सुरक्षा होनी चाहिए, युवाओं का रोजगार होना चाहिए, देश को स्टेट्समैन की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...