back to top

सपा ने घोषित की उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अनुमोदित सपा उत्तराखंड की 39 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में डाॅ सत्य नारायण सचान अध्यक्ष होंगे, उनके अलावा तीन उपाध्यक्ष, एक प्रमुख महासचिव, 2 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष 20 सचिव बनाये गये हैं।

सपा उत्तराखंड की घोषित कार्यकारिणी में सुरेश परिहार एडवोकेट, अवतार सिंह, आभा बड़थ्वाल उपाध्यक्ष, सुएब अहमद सिद्दीकी प्रमुख महासचिव, डाॅ राकेश कुमार पाठक व डा राजेन्द्र पारासर महासचिव, एसके राय कोषाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता सुभाष पंवार होंगे।

उत्तराखंड की सपा कार्यकारिणी में सचिव पद पर अब्दुल कवि, हेमा वोहरा (प्रभारी महिला सभा), रमेश गौड़, चन्द्र मोहन मुंडुप्पी, अतुल शर्मा, जगदीश पोखरियाल, अतुल यादव, इंजीनियर विपिन चन्द्र पाण्डेय, धर्मानन्द नैनवाल, प्रदीप सिंह पंवार गुर्जर, शेख अहमद जमा, भगत सिंह रावत, गुलफाम अहमद, सुभाष सैनी, मशकूर अहमद कुरैशी, अब्दुल गफ्फार, अरविन्द यादव, हरेराम शास्त्री, शहरून उर्फ टोनी पठान और थामस मैसी बनाये गये है।

सपा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की पार्टी की नयी कार्यकारिणी से यह आशा जतायी है कि प्रदेश में सपा जनाकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण के बीस सालों में उत्तराखण्ड के निवासियों को निराशा हाथ लगी है। रोजगार और पलायन का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

अखिलेश ने कहा कि सपा की यह जिम्मेदारी है कि इस वैचारिक रिक्तता को न सिर्फ भरेगी बल्कि उत्तराखंड की जनता को समाजवाद का एजेण्डा देकर उनके सपनों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्ववहन भी करेगी।

अखिलेश ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में 2012-2017 के बीच समाजवादी सरकार ने विकास की जो दिशा प्रशस्त की थी उसी रास्ते पर चलकर उत्तराखंड को प्रगति और उन्नति के रास्ते पर ले जाने में प्रदेश में अपनी भूमिका निभायेगी।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...