back to top

उपचुनाव में सपा गठबंधन जीतेगा सभी सातों सीट : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि तीन नवंबर को होने वाले राज्य विधान सभा के उपचुनावों में सातों सीटों पर जनता ने भाजपा को हराने और सपा और राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। अपनी हार के अंदेशे में भाजपा अब सत्ता का दुरूप्रयोग कर मतदाताओं को डराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।

भाजपा को लोकतंत्र, लोकलाज और लोकमर्यादा के प्रति कभी आस्था नहीं रही है। वह तो सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत करने में परहेज नहीं करती है। इसलिए उपचुनावों में मतदान की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए चुनाव आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल लगाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कड़ाई बरतनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उप चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार के मंत्रीगण संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। बेसिक शिक्षामंत्री तो शिक्षकों से सीधे ही भाजपा के पक्ष में मत डलवाने को कह रहे है। प्रधानों, कोटेदारों, लेखपालों और पुलिस कर्मियों को धमकी और प्रलोभन देकर भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है। लेकिन भाजपा की नीति, नीयत, चाल और चरित्र से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। भाजपा राज में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। लोगों का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया है। हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं नफरत की भाजपाई राजनीति ने समाज को बांटने और सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने की कोशिश की है।

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में छह सीटों पर सपा के प्रत्याशी है जबकि बुलंदशहर की सीट से आरएलडी प्रत्याशी को पार्टी अपना समर्थन सहयोग दे रही है। इन क्षेत्रों की जनता जानती है कि सपा सरकार विकास और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में सिर्फ सपा के काम पर अपना नाम देने का ही प्रयास किया है। इसलिए मतदाता अब भ्रमित होने वाले नहीं है। भाजपा के बहकावे और झूठे वादों से कोई भटकने वाला नहीं है।

सपा मुखिया ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे याद रखें सपा पार्टी के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी देवरिया सदर से, मल्हनी (जौनपुर) से लकी यादव, नौगवां सादात (अमरोहा) से सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला (फिरोजाबाद) से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर (कानपुर नगर) से इन्द्रजीत कोरी और बांगरमऊ (उन्नाव) से सुरेश कुमार पाल प्रत्याशी है। इनको विजयी बनाने के लिए साइकिल निशान वाले बटन को दबाएं।

अखिलेश ने अंत में एक निवेदन करते हुए कहा है कि इन उपचुनावों को मतदाता पूरी गंभीरता से लें। लोकतंत्र की परीक्षा की घड़ी है। उपचुनावों के परिणामों से तय होगा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति किस रास्ते पर जाएगी। मतदाताओं के लिए विकास और विनाश के बीच चुनाव है। एक ओर सौहार्द, सर्वतोमुखी विकास और सभी के सम्मान की सुरक्षा और गारंटी है तो दूसरी ओर विद्वेष और बदले की राजनीति है। सपा यूपी की जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...