back to top

भारत को उसकी धरती पर हराने के लिए बेताब है दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज

कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल से भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है और उसके मुख्य स्पिनर केशव महाराज ने इसे अपने सबसे कठिन दौरों में से एक करार देते हुए कहा कि आगामी श्रृंखला में जीत का इंतजार खत्म करने के लिए वास्तव में उनकी टीम बहुत बेताब है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भिड़ेंगे। श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से कोलकाता में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।

महाराज ने ऑनलाइन बातचीत में कहा, हमारी टीम भारत को भारत में हारने के लिए वास्तव में बेताब है। यह संभवतः सबसे कठिन दौरों में से एक है। हमें लगता है कि यह हमारी सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। यह खुद को आंकने का एक शानदार मौका होगा। इससे हमें अपनी वास्तविक स्थिति का पता करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा, हमने उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में जीत हासिल करना शुरू कर दिया है और वास्तव में भारत में जीत हासिल करने के लिए हमारी टीम के अंदर तीव्र भूख और इच्छा है।

दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसकी टीम को भारत में अपनी पिछली दो श्रृंखलाओं, 2015 और 2019 में कोई सफलता नहीं मिली।

महाराज का यह भी मानना ​​है कि यहां के क्यूरेटर श्रृंखला में स्पिन के अनुकूल पिचें उपलब्ध कराने की संभावना नहीं रखते, जैसा कि हाल ही में पाकिस्तान में हुआ था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच हारने के बाद अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से श्रृंखला बराबर कराई थी।

इस बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यहां की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए उतनी अनुकूल होंगी जितनी हमने पाकिस्तान में देखी थी। मुझे लगता है कि विकेट अच्छे होंगे जिनसे खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। जैसा कि हम देख रहे हैं भारत को शायद पारंपरिक टेस्ट विकेट अधिक पसंद आएगा।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर आपने वेस्टइंडीज़ और भारत के बीच श्रृंखला को देखा है तो आपको पता चलेगा कि उस श्रृंखला के लिए अच्छे विकेट तैयार किए गए थे तथा मैच चौथे और पांचवें दिन तक चले। इसलिए मेरा मानना ​​है कि विकेट के मामले में दृष्टिकोण बदल रहा है।

महाराज ने कहा, भारतीय टीम शानदार है और बदलाव के दौर में उसने अच्छी प्रगति की है। मेरा मानना है कि वे अच्छे विकेट पर खेलना पसंद करेंगे जैसा कि हमने वेस्टइंडीज की श्रृंखला के दौरान देखा था।

उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान में दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। टॉस का परिणाम जो भी हो हम मैच का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...