back to top

T20 World Cup Final में जगह बनाने उतरेंगे दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान, बन सकता है रिकॉर्ड

तारोबा (त्रिनिदाद). टूर्नामेंट में इतिहास रचने वाले अफगानिस्तान का सामना टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां जब सदाबहार दक्षिण अफ्रीका से होगा तो यह मुकाबला परिणाम के बावजूद ऐतिहासिक होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टूर्नामेंट में अपने सातों मैच जीते हैं लेकिन इस आईसीसी प्रतियोगिता का आकर्षण अफगानिस्तान रहा है।

टीम अपने देश में युद्ध की तबाही से ऊपर उठी और संघर्ष के जज्बे की बदौलत 2021 के चैंपियन आस्ट्रेलिया को भी शिकस्त दी जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं हराया था। अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन के कई नायक हैं- कप्तान राशिद खान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने टीम को शुरुआती सफलताए दिलाई, गुलबदिन नायब ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चमत्कारिक स्पेल डाला जबकि मोहम्मद नबी ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 281 रन के साथ टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज जबकि फारूकी 16 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं। यह अपने आप में एक कहानी बयां करता है कि कैसे अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी कुछ बड़े नामों को पीछे छोड़कर आंकड़ों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। लेकिन यह सब बेकार हो सकता है अगर वे ब्रायन लारा अकादमी में लड़खड़ा जाए। इस स्थल का नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है जिन्होंने अफगानिस्तान का भरपूर समर्थन किया है।

अफगानिस्तान के पास कुशल क्रिकेटर हैं जिनके दम पर टीम ने 2000 के दशक की शुरुआत से लंबा सफर तय किया है। इसलिए वे कड़ी प्रतिस्पर्धा से अपरिचित नहीं हैं और किसी भी अन्य प्रारूप की तुलना में टी20 प्रारूप उन्हें बड़ी टीमों को चुनौती देने का बेहतर मौका देता है। अफगानिस्तान इससे पहले कभी विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं खेला और दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के घाव भी गहरे हैं लेकिन वे विशुद्ध रूप से क्रिकेट से जुड़े हैं।

अतीत में दक्षिण अफ्रीका ने कुछ मजबूत टीमें तैयार की लेकिन 1991 में विश्व क्रिकेट में पुन: प्रवेश के बाद से कभी भी टी20 या 50 ओवर के विश्व कप के खिताबी दौर में प्रवेश नहीं कर पाया। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक अपना धैर्य बरकार रखते हुए कुछ बेहद करीबी मुकाबले जीते हैं। टीम ने टूर्नामेंट में एक रन (नेपाल के खिलाफ), चार रन (बांग्लादेश के खिलाफ) और तीन विकेट (वेस्टइंडीज के खिलाफ) की करीबी जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की अतीत की टीमें इन परिस्थितियों में विफल हो सकती थी लेकिन एडेन मार्कराम की टीम ने उल्लेखनीय दृढ़ता दिखाई है।

टूर्नामेंट के शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में केवल एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है। क्विंटन डिकॉक सात मैच में 199 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं जबकि उनका कोई भी गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। लेकिन वे यहां सेमीफाइनल में खेल रहे हैं और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ छोटे और महत्वपूर्ण क्षणों से निपटना होगा। अफगानिस्तान भी चीजों को काबू में रखता है तो एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टीम इस प्रकार हैं:

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, करीम जनत, नांज्ञाल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्काे यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और टÑिस्टन स्टब्स।

समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...