साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा का हैदराबाद-बैंगलोर हाईवे में जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ है। उनकी कार की तेज रफ्तार बोलेरो से जोरदार टक्कर होने के कारण एक्टर के सिर पर चोट आई है। इस हादसे के बाद विजय ने बताया है कि वो ठीक हैं और अस्पताल से लौट चुके हैं। हादसे से उनके सिर पर चोट आई है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है।
विजय देवरकोंडा ने एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है ऑल इज वेल कार को टक्कर लगी थी, लेकिन सब ठीक हैं। मैंने वर्कआउट भी किया और अब मैं घर आ चुका हूं। सिर पर चोट आई है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। आप सभी को झप्पी और प्यार। खुद को परेशान न होने दें।
5 अक्टूबर को विजय अपने परिवार के साथ भगवान श्री सत्य साईं बाबा के महा समाधि स्थल पर दर्शन करने पुट्टपर्थी पहुंचे थे। लेकिन जोगुलंबा गडवाल जिले के उंडावल्ली इलाके (NH-44) में एक्टर की कार हादसे का शिकार हो गई। विजय की कार आगे चल रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। ड्राइवर रुकने की बजाय फरार हो गया।
विजय के ड्राइवर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। टक्कर मारने वाले ड्राइवर की तलाश की जा रही है। विजय जुलाई में रिलीज हुई फिल्म किंगडम में नजर आए हैं। विजय इन दिनों रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना से सगाई की खबरों के कारण भी सुर्खियों में हैं। इंटिमेट सेरेमनी में सगाई की है और अगले साल शादी कर सकते हैं। सगाई को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।





