back to top

सोनू सूद को पंजाब के कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

चंडीगढ़। अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सूद ने पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने में मदद की थी।

अभिनेता ने कोविड-19 महामारी के बीच हजारों जरूरतमंद लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया था। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अभिनेता से अपने आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद रविवार को यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मुझे इस बात को साझा करने में खुशी हो रही है कि सोनू सूद हमारे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। मैं हमारे अभियान को हर पंजाबी तक पहुंचाने और सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने की अपील करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

सिंह ने कहा कि टीका लगवाने लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए उनसे (सूद) बेहतर कोई और आदर्श नहीं है। उन्होंने कहा, पंजाब में लोगों के बीच बहुत झिझक है। उनके बीच सोनू की लोकप्रियता और पिछले साल महामारी के बाद से हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद एक आदर्श के रूप में सामने आए सोनू की अपील से मदद मिलेगी।

सूद ने कहा कि वह खुद को टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने से खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने गृह राज्य के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए पंजाब सरकार के इस अभियान में कोई भी भूमिका निभाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...