back to top

सोनिया गांधी ने बाइडेन और हैरिस को पत्र लिखकर भेजीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडेन को कांग्रेस ने रविवार को बधाई दी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान बाइडेन द्वारा दिए गए भाषण में लोगों के बीच विभाजन को भरने पर जोर दिया जाना बेहतर भविष्य के प्रति आश्वस्त करता है।

गांधी ने उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस की भी सराहना की और कहा कि यह अश्वेत अमेरिकियों और भारतीय अमेरिकियों की जीत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह जानती हैं कि हैरिस बंटे हुए राष्ट्र को एक करने के लिए काम करेंगी। गांधी ने बाइडेन और हैरिस को लिखे पत्रों में उन्हें शुभकामनाएं दी।

बाइडेन को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि पिछले 12 महीनों के दौरान दुनिया के लाखों लोगों की तरह भारत के लोगों ने भी अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को गौर से देखा। उन्होंने कहा, हम आपके भाषण, लोगों के बीच विभाजन को भरने पर जोर देने और लैंगिक तथा नस्लीय समानता और वैश्विक सहयोग तथा देशों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने पर बल देने से भविष्य के प्रति आश्वस्त हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय लोगों की भी यही चिंताएं हैं और हमें विश्वास है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। हैरिस को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि उनकी जीत अमेरिकी संविधान में निहित मूल्यों- लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और लैंगिक तथा नस्लीय समानता की जीत है। उन्होंने कहा, यह अश्वेत अमेरिकियों और भारतीय अमेरिकियों की जीत है। यह मानवता, सहृदयता और समावेश की जीत है जिनके लिए आपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में संघर्ष किया।

RELATED ARTICLES

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...