back to top

आत्मनिर्भर भारत से सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करना है : मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में महाषष्ठी से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर आत्मनिर्भर भारत से सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करने का आहृवान किया और कहा कि इससे राज्य की समृद्ध और संपन्न विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।

गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूजोर शुभेच्छा (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत राज्य के लोगों को दिए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से लेकर पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वाेदय का मंत्र अपनाया है और इसी के मद्देनजर पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर फैसले लिए हैं।

मोदी ने मां दुर्गा का आह्वान कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सरकार की कटिबद्धता को दोहराया और कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की महान विभूतियों को भी याद किया और कहा कि चेतना हो या आध्यात्म, विज्ञान हो या कला और संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल ने देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में किया गया।

प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी। राज्य में कई पूजा पंडालों में भी लोगों ने उनका भाषण सुना। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री का स्वागत भी महिलाओं ने शंख बजाकर बंगाली परंपरा के अनुसार किया।

मोदी ने बांग्ला में लोगों को शुभकामना संदेश दिया और कहा, जब हमारा किसान, हमारा श्रमिक आत्मनिर्भर बनेगा, तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। आत्मनिर्भर भारत के इसी संकल्प से हमें सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की पवित्र धरती थी, जिसने आजादी के आंदोलन में स्वदेशी को संकल्प बनाने का काम किया, बंगाल की धरती से ही गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर जीवन का संदेश दिया था।

उन्होंने कहा, 21वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का नया संकल्प भी बंगाल की धरती से मजबूत होगा। बंगाल के गौरव को, बंगाल के उद्यम और उद्योग को, यहां की समृद्घि व संपन्नता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के तेज विकास के लिए और बंगाल के लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा, भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्वाेदय का मंत्र अपनाया है। पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर फैसले लिए हैं। पूर्वाेदय के इस मिशन में पश्चिम बंगाल को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मुझे भरोसा है कि पूर्वाेदय का केंद्र बनकर पश्चिम बंगाल जल्द ही एक नई दिशा की तरफ बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि बंगाल के अवसंरचना विकास के लिए, संपर्क सुधारने के लिए भी लगातार काम हो रहा है। इसी के तहत कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के लिए भी साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मोदी ने मां दुर्गा को दारिद्र्य दु:ख भय हारिणि और दुर्गति-नाशिनी बताया और कहा कि देश में आज महिलाओं के सशक्तिकरण का भी अभियान तेज गति से जारी है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...