back to top

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर चुकी हैं।

आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आईं सोनम कपूर बेटे के जन्म के बाद कुछ फैशन शोज के अलावा शोमे माखीजा के डायरेक्‍शन में बनी ओटीटी फिल्‍म ‘ब्‍लाइंड’ (2023) में नजर आई थीं। निश्चित ही सोनम ने रैंप वॉक पर तो अपना जलवा बरकरार रखा लेकिन बिग स्क्रीन से उन्‍होंने लंबे समय से दूरी बनाए रखी थी।

‘ब्‍लाइंड’ (2023) एक कोरियाई फिल्म का रीमेक थी। ‘ब्‍लाइंड’ (2023) के पहले इसका तमिल रीमेक ’नेत्रिकन’ नाम से बन चुका है। ‘ब्‍लाइंड’ (2023) को थिएटर्स में रिलीज किया जाना था। इसके जरिए सोनम बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली थीं।

लेकिन आखिरी वक्‍त में फिल्‍म मे मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया। इस तरह सोनम को सिनेमाई पर्दे पर वापसी के लिए और कुछ सालों तक इंतजार करना पड़ा।

लेकिन अब सोनम के फैंस के लिए अच्‍छी खबर यह है कि उन्‍होंने एक बार फिर नए उत्साह और नए मकसद के साथ फिल्मों में वापसी की पूरी तैयारी कर ली है।

मां बनने के बाद सोनम के सिनेमाई पर्दे पर वापसी वाले पहले प्रोजेक्‍ट के डीटेल्‍स्‍ को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है लेकिन खबरों की माने तो यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्‍ट है। बहुत जल्‍दी इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है और अगले साल इसके रिलीज की उम्‍मीद की जा रही है।

इसके अलावा सोनम कपूर अनुजा चौहान के पॉपुलर नॉवेल पर आधारित फीमेल एम्‍पॉवरमेंट पर केन्द्रित पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘बैटल फॉर बिटोरा’ की शूटिंग शुरू कर चुकी है। यह फिल्‍म भी साल 2026 में रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद सोनम ने अपने करियर में ढेर सारी कमर्शियल फिल्मों के साथ कुछ आर्ट फिल्में भी की हैं।

फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोत के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्‍म ’नीरजा’ (2016) के लिए सोनम कपूर ने 07 अवार्ड जीते थे। इस फिल्‍म के बाद सोनम कपूर के मान-सम्‍मान में जबर्दस्‍त उछाल आया था।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...