back to top

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट किया बंद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने का फैसला करने के बाद दोबारा उस पर नहीं सोचा और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नकारात्मकता के बिना वह अब अच्छा महसूस कर रही हैं। गत सप्ताह सोनाक्षी सिन्हा ने घोषणा की थी कि वह अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर रही हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का टिप्पणी वाला हिस्सा भी बंद कर दिया है।

सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने के निर्णय को रविवार रात को विस्तार से समझाया। उनके ट्विटर पर फालोवर्स की संख्या 1.6 करोड़ थी। उन्होंने एक वीडियो में कहा, आपकी नकारात्मकता का मुझ पर या मेरे जीवन पर कभी भी फर्क नहीं पड़ा। बीते 10 साल में मेरे 1.6 करोड़ फॉलोअर्स हुए। मुझे उम्मीद है कि नफरत करने वाले और ट्रोल करने वाले जल्द ठीक होंगे। उन्हें ढेर सारा प्यार। आप नफरत अभी भी जारी रख सकते हैं लेकिन जान लीजिए वह मुझ तक नहीं पहुंचेगी।

इतना ही नहीं 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अहसास हुआ कि ट्विटर से दूर रहना उनके लिए अच्छा है। उन्होंने कहा, कुछ लोग ऐसे खुशी मना रहे हैं जैसे उन्होंने कुछ जीत लिया है। मैं आपके लिए खुश हूं। आपको लग रहा है तो अच्छा है, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आइए, इसका सामना करते हैं, मैंने अपने जीवन में अपमान और दुर्व्यवहार के हर स्रोत को काट दिया।

उन्होंने कहा, मैंने आपकी वह शक्ति छीन ली है जिससे आप मुझे, मेरे परिवार और मेरे दोस्तों को कुछ भी कहने में सक्षम हो रहे थे। मैंने आपको उस पहुंच से दूर कर दिया जो मैंने आपको इतने भरोसे के साथ दिया था। यहां केवल एक विजेता है और वह मैं हूं।

उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के समर्थन से आगे बढ़ रही हैं जो उन्हें प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि आप जहां भी जाएं, प्यार और प्रकाश फैलाएं, जितने अधिक से अधिक लोगों तक फैला सकते हैं, उसे फैलाएं। क्योंकि जवाब प्यार है। हमेशा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...