back to top

मां की मौत छुपाकर 7 साल तक पेंशन हड़पता रहा बेटा, आखिरकार गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में अपनी दिवंगत मां को जीवित दर्शाकर करीब सात वर्षों तक स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा विभाग की पेंशन की राशि निकालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शाहपुर जदीद गांव के निवासी प्रेम सिंह ने कुछ अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी मां शांति देवी के फर्जी जीवित प्रमाण पत्र तैयार कराए। आरोप है कि शांति देवी की मृत्यु के बाद भी उन्हें सरकारी अभिलेखों में जीवित दर्शाया जाता रहा।

जांच में सामने आया है कि शांति देवी के बैंक खाते में आने वाली स्वतंत्रता सेनानी पेंशन तथा रक्षा (डिफेंस) विभाग की पेंशन की रकम एटीएम, यूपीआई और अन्य माध्यमों से लगातार निकाली जाती रही। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की सकौती टांडा शाखा के प्रबंधक की शिकायत पर दौराला थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान मंगलवार को वांछित आरोपी प्रेम सिंह को उसके गांव शाहपुर जदीद में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस कथित धोखाधड़ी में शामिल अन्य अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...