back to top

भाजपा सांसद के बेटे ने अपने साले से खुद पर चलवाई गोली : पुलिस आयुक्त

लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष पर मंगलवार देर रात कथित हमले के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने दावा किया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए आयुष के साले आदर्श ने पूछताछ में बताया कि इस घटना को कुछ लोगों को फंसाने के लिए जानबूझकर अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार आदर्श ने गोली चलाने की बात कबूल की है।

पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने बताया, अब तक हुई जांच में पाया गया है कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवाई थी। आदर्श ने घटना को कुबूल करते हुए कहा कि उसने आयुष के कहने पर ही उस पर गोली चलाई थी। इस सवाल पर कि आयुष की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर मिली है या नहीं और क्या इस सिलसिले में मामला दर्ज किया जाएगा, ठाकुर ने कहा, चूंकि किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद किया जा चुका है इसलिए हम प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

इससे पहले, मडय़िांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया था, मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी गई, इस घटना में आयुष मामूली रूप से घायल हुए थे। यह घटना दोातीन मार्च की दरमियानी रात सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई। उन्होंने बताया था कि आयुष को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें सुबह ही छुट्टी दे दी गई। इस मामले में आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया है। सिंह ने बताया, आदर्श ने आयुष को गोली मारने का जुर्म कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि कुछ लोगों को फंसाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

सिंह ने कहा कि पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। इस बीच, सांसद कौशल किशोर ने संवाददाताओं को बताया, ट्रॉमा सेंटर में मेरे बेटे ने मुझे किसी का नाम नहीं बताया। उसने यह जरूर बताया था कि वह अपने साले के साथ घर से बाहर निकला था, तभी यह घटना हुई। उन्होंने कहा, आयुष और उसका साला आदर्श जो भी कह रहे हैं, उसे वे ही बेहतर जानते होंगे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। न जाने वह किसी को क्यों फंसाना चाहेंगे।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...