कुछ तो गड़बड़ है, कोई बड़ी साजिश है… चुनावी रुझानों पर बोले संजय राउत

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा नीत महायुति के भारी जीत हासिल करने के संकेतों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोई बड़ी साजिश है और कुछ गड़बड़ लगती है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम लोगों के जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करते क्योंकि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत अलग थी और सरकार के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा था।

उन्होंने कहा, मुझे इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है…यह मराठी मानुष और किसानों का जनादेश नहीं है। राउत ने कहा, हम इसे लोगों का जनादेश नहीं मानते। चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चुनाव में पैसे का इस्तेमाल किया गया।

राज्यसभा सदस्य ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? अजित पवार, जिनके विश्वासघात से महाराष्ट्र नाराज है, कैसे जीत सकते हैं? निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति 288 सदस्यीय विधानसभा में 204 सीट पर आगे है।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles