कुछ तो गड़बड़ है, कोई बड़ी साजिश है… चुनावी रुझानों पर बोले संजय राउत

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा नीत महायुति के भारी जीत हासिल करने के संकेतों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोई बड़ी साजिश है और कुछ गड़बड़ लगती है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम लोगों के जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करते क्योंकि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत अलग थी और सरकार के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा था।

उन्होंने कहा, मुझे इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है…यह मराठी मानुष और किसानों का जनादेश नहीं है। राउत ने कहा, हम इसे लोगों का जनादेश नहीं मानते। चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चुनाव में पैसे का इस्तेमाल किया गया।

राज्यसभा सदस्य ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? अजित पवार, जिनके विश्वासघात से महाराष्ट्र नाराज है, कैसे जीत सकते हैं? निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति 288 सदस्यीय विधानसभा में 204 सीट पर आगे है।

RELATED ARTICLES

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने सामाजिक बॉन्ड के जरिए एक अरब यूरो जुटाए, 50 प्रतिशत भारत में करेगी निवेश

नयी दिल्ली। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहला सामाजिक बॉन्ड जारी करके एक अरब यूरो (लगभग 9,400 करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जो भारत सहित बैंक के...

दुनिया में संघर्ष -कष्ट …पढ़ाई में ख़राब प्रदर्शन को लेकर पिता ने 2 बच्चों की हत्याकर की आत्महत्या

काकीनाडा (आंध्र प्रदेश). आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के 37 वर्षीय कर्मी ने बच्चों के पढ़ाई...

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार दोपहर मणिराम छावनी मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य...

Latest Articles