back to top

भातखण्डे में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, काउंसलिंग 16 जून से

15 जून तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय और इसकी संघटित इकाइयों में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं में सत्र 2025- 26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है। 15 जून तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। 16 जून से प्रथम सत्र की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस सत्र में जिन विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं उनमें बीपीए स्नातक में शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, सरोद, सारंगी, बांसुरी, गिटार हवाईयन, तबला, पखावज, कथक व भरतनाट्यम शामिल है। इसके अलावा एमपीए स्नातकोत्तर में शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, सरोद, सारंगी, बांसुरी, गिटार हवाईयन, तबला, पखावज, कथक व भरतनाट्यम शामिल होगा। वहीं डिप्लोमा पाठ्यक्रम में द्विवर्षीय प्रवेशिका, परिचय प्रबुद्ध, पारंगत में शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, सरोद, सारंगी, बांसुरी, गिटार हवाईयन, तबला, पखावज, कथक और भरतनाट्यम सम्मलित है। इसके अतिरिक्त जिन विषयों में प्रवेश उपलब्ध है उसमें द्विवर्षीय डिप्लोमा ठुमरी दादरा, धुपद धमार, सुगम संगीत, हारमोनियम व लोकनृत्य शामिल है। एक वर्षीय डिप्लोमा में लोकसंगीत और ढोलक सिखाया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से 15 जून तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवदेन शुल्क तीन सौ रुपये है।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...