back to top

आॅपरेशन सिन्दूर की सफलता पर खुशी जताई

भारत माता की जय, वन्देमातरम
लखनऊ। पहलगाम में 26 हिन्दुओं की हत्या का बदला लेने के लिए आॅपरेशन सिन्दूर से पाकिस्तान में 9 स्थानों पर आतंकवादियों के स्थानों को तहस-नहस करने व आतंकवादियों को मारकर बदला लेने पर विवेक खण्ड 3, गोमतीनगर के नागरिकों ने खुशी जताई तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा सेना के जांबाज सैनिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम आदि नारों के साथ पाकिस्तान को चेताया कि सिन्दूर तो सिर्फ झांकी है, मेंहदी, हल्दी अभी बाकी है। इस अवसर पर ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर मारने पर पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों के परिजनों व उनकी पत्नियों को कुछ अवश्य राहत मिलेगी। विवेक खण्ड 3 निवासी राज कुमार हर्ष ने कहा कि पाकिस्तान को भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने पर उसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीयों ने बहुत सहन कर लिया, अब दहन की बारी है। रेखा शर्मा ने बदला लेने की कार्यवाही की सराहना की। रजनीश कुमार ने कहा कि यह मोदी की सरकार है जो आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर बदला जरूर लेती है। युवा प्रथम यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करने से शहीदों के परिवार को सुकून मिला। इस अवसर पर ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, राज कुमार हर्ष, रेखा शर्मा, एस. के. सक्सेना, आर. एस. भटनागर, पी. एस. उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, सुब्रमण्यम, रजनीश कुमार व प्रथम यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...