back to top

सीएए, एनआरसी को लेकर भय पैदा कर रहे कुछ राजनीतिक दल : रामदेव

गोरखपुर। योग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रहे हैं और वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर भय पैदा कर रहे हैं।

रामदेव ने कहा कि सीएए और एनआरसी सहित अन्य मुद्दों पर देश में मौजूदा समय में जो हो रहा है, वह झूठ और नासमझी पर आधारित है। लोगों के मन में भय पैदा कर उन्हें भड़काया जा रहा है। यह गैर जिम्मेदाराना कार्य है, जो कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं।

योग गुरु ने रविवार रात पड़ोस के देवरिया जिले में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह देश किसी पार्टी विशेष या नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ या अमित शाह का नहीं है। यह देश सभी भारतीयों का है। जो लोग सांप्रदायिक सद्भाव या हिन्दू-मुसलमान भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वे देश के विभाजन की बात कर रहे हैं। हिंसा फैलाने वाले लोग देश के विरुद्घ कार्य कर रहे हैं।

गायक कैलाश खेर के साथ देवरिया महोत्सव में पहुंचे रामदेव ने कहा कि उनका मानना है कि इस तरह के प्रदर्शनों में सभी मुसलमान शामिल नहीं हैं। करोड़ों मुसलमान देशभक्त हैं और वे भी नाखुश हैं क्योंकि इससे उनकी बदनामी हो रही है। रामदेव ने नमामि गंगे परियोजना की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि गंगा स्वच्छ होगी। वह देवरहा बाबा के स्थान पर भी गए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...