back to top

कुछ माउथवॉश कोविड-19 को रोकने में सहायक हो सकते हैं : अध्ययन

वाशिंगटन। कुछ माउथवाश और मुंह की सफाई के लिए उपयोग की जाने वाली एंटीसेप्टिक दवाएं इंसानों में कोरोना वायरस को निष्क्रिय कर सार्स कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एक अध्ययन में यह पता चला है।

मेडिकल वायरोलॉजी की पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चलता है कि इनमें से कुछ उत्पाद संक्रमण के बाद मुंह में वायरल लोड, यानी वायरस की मात्रा को कम करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

अमेरिका में पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने मानव कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने की क्षमता जानने के लिए कई माउथवाश और नेजोफेरिंजियल रिन्ज की जांच की।

टीम ने पाया कि इनमें से कई में कोरोना वायरस को बेअसर करने की क्षमता थी जिससे पता चलता है कि इन उत्पादों में कोविड-19 से संक्रमित लोगों द्वारा फैलने वाले वायरस की मात्रा को कम करने की क्षमता हो सकती है।

पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर क्रेग मेयर्स ने कहा, ‘जब तक हम वैक्सीन के विकसित होने का इंतजार करते हैं, तबतक प्रसार को कम करने के तरीकों की आवश्यकता है।’ मेयर्स ने कहा, ‘जिन उत्पादों का हमने परीक्षण किया, वे आसानी से उपलब्ध हैं और लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में उन्हें उपयोग करते हैं।’

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...