back to top

आतंकी गतिविधियों की निगरानी करता है एसओजी मुख्यालय

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के विशेष अभियान दल (एसओजी) के मुख्यालय कार्गाे में कई तरह की गतिविधियां संचालित होती है क्योंकि विभिन्न टीमें सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे आतंकवादी गतिविधियों का पता लगाने, घाटी की जमीनी स्थिति पर निगरानी रखने और कार्य संचालन के लिए काम करती हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पूरी समर्पण भावना के साथ काम करने वाली प्रत्एक टीम के साथ एसओजी, श्रीनगर में अपना अड्डा बनाने की साजिश रच रहे आतंकवादियों के प्रयासों को विफल करते हुए आगे बढ़ रही है। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि कार्गाे डर पैदा करने वाली जगह के बजाय उत्कृष्टता का केंद्र बने।

सिंह ने एक अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एसओजी के जवानों को बधाई देने के बाद मंगलवार को कहा, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कार्गाे उत्कृष्टता का केन्द्र बने और मुझे लगता है कि यह सपना अब पूरा हो गया है। जिस इमारत में कभी भारतीय एयरलाइन्स कार्गाे था, वह अब एसओजी का मुख्यालय है जो विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के रूप में भी जाना जाता है।

सिंह ने कहा, हम अवाम के दोस्त हैं। काली वर्दी में और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मास्क पहलने हुए एसओजी के कमांडों ने बॉलीवुड फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का नारा हाउज़ द जोश अपनाया हुआ है। इस साल एसओजी ने श्रीनगर शहर में सात विशेष अभियानों को अंजाम दिया है और विभिन्न संगठनों के 16 आतंकवादी इन अभियानों में मारे गए है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ताहिर अशरफ के नेतृत्व में एक कार्गाे इकाई पूछताछ के दौरान वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल कर रही है और आतंकवादी विरोधी गतिविधियों के लिए समर्पित टीमों की तैनाती की गई है। कार्गाे इमारत को 1994 में आतंकवाद के शुरूआती दिनों में जम्मू कश्मीर पुलिस ने ले लिया था। इसके बाद यह एसटीएफ का मुख्यालय बन गई।

एसओजी आतंकवाद की राह पकडऩे वाले युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाने का प्रयास भी करता है। अशरफ ने बताया अगर कश्मीर घाटी से कोई युवा लापता होता है तो हम तत्काल उसकी पुरानी गतिविधियों तथा संपर्कों का पता लगाते हैं ताकि हमें पता चल सके कि उसे आतंकवाद की राह पर कौन ले गया होगा। कुछ मामलों में हमें सफलता भी मिली और युवा सुरक्षित परिवार के पास लौट आए।

एसओजी में एक समूह सोशल मीडिया मंचों पर भी नजर रखता है जिनका इस्तेमाल आतंकवादी नए लोगों की भर्ती करने में करते हैं। अशरफ ने बताया अगर कोई युवक किसी ऐसी साइट को लगातार खोलता है जो कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाती है तो यह हमें पता चल जाता है। हम उस युवक के अभिभावकों को सूचित करते हैं और युवक की काउंसेलिंग भी की जाती है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...