back to top

विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 1,09,307 लोगों की मौत

पेरिस। विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या रविवार को एक लाख नौ हजार के आंकड़े को पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित एएफपी की अंतरराष्ट्रीय समयानुसार आज 11 बजे तक की सूची के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते विश्व में 1,09,307 लोगों की जान चली गई।

चीन में दिसंबर में महामारी के उभरने के बाद से अब तक दुनिया के 193 देशों और क्षेत्रों में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,780,750 से अधिक हो चुकी है। इनमें से कम से कम 3,59,200 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में इस महामारी ने सबसे अधिक लोगों की जान ली है और इस देश में मृतकों की संख्या 20,608 तथा संक्रमण के मामलों की संख्या 5,30,006 हो गई है। अमेरिका के बाद इटली दूसरे नंबर पर महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश है जहां 19,468 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,52,271 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्पेन में कोविड-19 से 16,972 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,66,019 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, फ्रांस में इस महामारी ने 13,832 लोगों की जान ले ली है और कुल 1,29,654 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते 9,875 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल 78,991 मामले दर्ज किए गए हैं। चीन में अब तक इस महामारी से 3,339 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल 82,052 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 77,575 लोग ठीक हो चुके हैं।

चीन में कोई और मौत होने की खबर नहीं है तथा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे से अब तक 99 नए मामले सामने आए हैं। यूरोप में कोरोना वायरस के अब तक 9,09,769 मामले सामने आए हैं और 75,018 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और कनाडा में मिलाकर कुल 5,53,203 मामले दर्ज किए गए हैं और 21,286 लोगों की मौत हुई है। एशिया में अब तक 1,37,072 मामले सामने आए हैं और 4,878 लोगों की जान चली गई है।

वहीं, पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के कुल 98,400 मामले सामने आए हैं और 4,768 लोगों की मौत हुई है। लातिन अमेरिका और कैरीबिया में संक्रमण के 61,098 मामले सामने आए हैं और 2,548 लोगों की मौत हुई है। अफ्रीका में 13,697 मामले सामने आए हैं और 742 लोगों की मौत हुई है। वहीं, ओसीनिया में कोविड-19 के अब तक कुल 7,515 मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...