back to top

तो इस कारण बंद हुआ राजधानी का प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक शॉपिंग मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर गुरुवार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गोमतीनगर स्थित फन रिपब्लिक मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहने पर अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल प्रशासन को इससे पहले भी प्रोटोकॉल नहीं मानने पर नोटिस दिया गया था मगर उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उसे बंद करने की कार्वाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पिछली 23 मार्च को फन रिपब्लिक मॉल का निरीक्षण किया था और इस दौरान वहां आगंतुक रजिस्टर नदारद पाया गया और मास्क पहने बगैर लोगों को भी मॉल के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था, जिसके बाद मॉल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की एक टीम ने मॉल का फिर से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान न तो वहां कोविड-19 हेल्पडेस्क पाई गई और न ही सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे लोग भी मॉल में प्रवेश करते हुए नजर आए जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। उन्होंने बताया कि मॉल प्रशासन को 24 घंटे के अंदर कचहरी में संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मॉल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...