back to top

बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन व यूपी हैंडबाल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास ने किया पुरस्कृत

जापान ने जीती 10वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप की विजेता ट्राफी,फाइनल में दक्षिण कोरिया को 24-23 गोल से हराया

नोएडा। आक्रामक अंदाज और रक्षापंक्ति से तालमेल भरे खेल का फायदा उठाते हुए जापान ने 10 वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब एक रोमांचक मुकाबले में मात्र एक गोल के अंतर से अपने नाम कर लिया। मैच के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन एवं यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन कीअध्यक्ष श्रीमती अलका दास गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किये।

10वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप की विजेता टीम को ट्राफी सौंपतीं बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन एवं यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास गुप्ता इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला,

कोषाध्यक्ष डॉ. तेजराज सिंह महासचिव ए.जगन मोहन राव, कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय व अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

नोएडा के इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही चैंपियनशिप के आज खेले गए फाइनल मुकाबले में

जापान ने दक्षिण कोरिया को 24-23 गोल से मात दी।

वहीं कांस्य पदक के मुकाबले में चीन ने चीनी ताइपे को 28-14 गोल से हराया।

 

यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास गुप्ता को सम्मानित करते डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय फाइनल

मैच में जापान व दक्षिण कोरिया के मध्य कांटे की टक्कर हुई लेकिन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने

शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया जिसके चलते दोनों टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

जापान ने हॉफ टाइम तक 12-9 गोल से बढ़त हासिल कर ली थी।

दूसरे हॉफ में कोरिया ने फिर तेज मूव बनाए लेकिन उन्हें जापान से बखूबी जवाब मिला।

इस मैच में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें दोनों टीमों ने कई बार बराबरी हासिल की।

 

यूपी हैंडबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन एवं यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास गुप्ता

कोरिया ने दूसरे हाफ के 8वें मिनट में बराबरी के बाद 12वें मिनट में 15-15 से बराबरी के एक मिनट बाद ही 16-15 से बढ़त बना ली। वहीं जापान को कई फाउल के चलते कई पेनाल्टी भी मिली।

दूसरे हॉफ के 18वें मिनट में कोरिया ने 19-17 की बढ़त बना ली। हालांकि 25वें मिनट में जापान ने 20-20 से बराबरी

हासिल करने के एक मिनट बाद 21-20 से बढ़त बना ली लेकिन अगले ही मिनट कोरिया ने स्कोर फिर 23-23 से बराबरी कर ली।

इसके एक मिनट बाद जापान की खिलाड़ी ने विजयी गोल दागते हुए टीम को 24-23 से बढ़त दिला दी

जो अंत तक कायम रही और अंत में जापान ने 10वीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप की ट्राफी जीत ली।जापान की ओर से युइ यासुगाहिरा ने सबसे ज्यादा 6 गोल दागे।

यूमी मत्सुमोतो व जूरिना कियो ने 5-5 गोल व मामी नाकामुरा ने 4 गोल करने में सफलता हासिल की।

दक्षिण कोरिया की ओर से शिन चेह्युन ने सर्वाधिक 9 गोल, किम जिसेओन ने 6, ईमी सोई ने तीन व बेओम डबिन ने दो गोल करने में सफलता हासिल की।

चीन ने जीता कांस्य पदक

इससे पहले खेले गए कांस्य पदक के मैच में चीन ने चीनी ताइपे के खिलाफ 28-14 गोल से जीत दर्ज की।

मैच में हॉफ टाइम तक चीन 15-5 गोल से आगे था। चीन की ओर झिंग जी यान ने सर्वाधिक

10, झांग क्यू ने 6, चेन जिन यू ने 4 जबकि वेई झिन व यांग जेई ने दो-दो गोल किए।

विशेष पुरस्कार

1-बेस्ट गोलकीपर : सु मी हान (चीन)

2-बेस्ट राइट विंग : सर्वश्रेष्ठ दक्षिणपंथी – चुंग वांग ही (चीनी ताइपे)
3-बेस्ट राइट बैक : जिग जियांग (चीन)
4-बेस्ट सेंटर बैक: एम नाकामुरा (जापान)
5-बेस्ट लेफ्ट बैक : बेओम डबिन (दक्षिण कोरिया)
6-बेस्ट लेफ्ट विंग : हियो मिनजी (जापान)
7-बेस्ट एमवीपी : शिन्चाहेई (कोरिया)

टूनार्मेंट की शीर्ष आठ टीमें
1. जापान,2 .दक्षिण कोरिया,3 . चीन,4. चीनी ताइपे,5. भारत,
6. कजाकिस्तान,7 . हांगकांग, चीन,8. नेपाल

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...