back to top

सीतारमण ने की तीन आत्मनिर्भर पैकेज के तहत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन आत्मनिर्भर भारत पैकेज (एएनबीपी) के तहत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार ने इन पैकेज की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद वित्त मंत्री ने 13 मई से 17 मई के दौरान आयोजित कई संवाददाता सम्मेलनों में एएनबीपी 1.0 की घोषणा की थी। उसके बाद 12 अक्टूबर को पैकेज 2.0 और 12 नवंबर को तीसरे पैकेज की घोषणा की गई।

सीतारमण ने शुक्रवार को विभिन्न मंत्रालयों तथा संबंधित विभागों के सचिवों के साथ तीन दिन के दौरान एएनबीपी की वृहद समीक्षा पूरी की। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बयान में यह जानकारी दी। एएनबीपी के तहत विभिन्न योजनाओं की प्रगति का ब्योरा साझा करते हुए कहा गया है कि बैंकों ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएमएमई) के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत करीब 81 लाख खातों को 2,05,563 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। करीब 40 लाख एमएसएमई खातों को चार दिसंबर तक 1,58,626 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त हो चुका है।

पिछले महीने आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा था कि ईसीएलजीएस 1.0 के तहत 2.05 लाख करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया गया है। इसमें से 1.52 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इसके बाद 12 नवंबर को घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 के तहत ईसीएलजीएस योजना का विस्तार ईसीएलजीएस 2.0 के तहत 26 दबाव वाले क्षेत्रों और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के लिए किया गया।

ईसीएलजीएस 2.0 के तहत ऐसी इकाइयां जिनका बकाया ऋण 29 फरवरी, 2020 तक 50 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये से तक है और जो 29 फरवरी, 2020 तक पिछले 30 दिन के बकाया के बराबर या उससे कम है, इस योजना के पात्र हैं। ईसीएलजीएस 2.0 के तहत उपलब्ध कराए गए कर्ज की अवधि पांच साल की होगी। इसमें मूल राशि के भुगतान की 12 माह तक छूट होगी।

समूची योजना 31 मार्च, 2021 तक के लिए वैध है। अन्य योजनाओं की प्रगति पर वित्त मंत्रालय ने कहा कि 1,500 करोड़ रुपये की मुद्रा-शिशु ऋण के तहत ब्याज सहायता के रूप में भारतीय राष्ट्रीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को 775 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1.69 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। चार दिसंबर, 2020 तक उन्हें 1.54 लाख करोड़ रुपये की ऋण सीमा मंजूर की गई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...