back to top

पीवी सिंधु के नाम विश्व खिताब, उम्मीद बनकर उभरे लक्ष्य

नई दिल्ली। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने इस साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण जरूर जीता, लेकिन बाकी पूरे साल खराब प्रदर्शन से जूझती रही जबकि युवा लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन के लिए मिली-जुली सफलता वाले वर्ष 2019 में भविष्य की उम्मीद बनकर उभरे। दो रजत और दो कांस्य पदक के बाद सिंधु ने भारत को वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण दिलाया।

इसके बाद हालांकि वह इस फॉर्म को दोहरा नहीं सकी।स्विटजरलैंड में वर्ल्ड चैम्पियनशिप से भारत को दो पदक मिले। सिंधु के अलावा बी साई प्रणीत ने प्रकाश पादुकोण के पदक जीतने के 36 साल बाद पुरूष एकल वर्ग में कांस्य जीता. युगल वर्ग में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 खिताब जीता और फ्रेंच ओपन सुपर 750 के फाइनल में पहुंची। सुपर 500 खिताब जीतने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बनी।अठारह वर्ष के लक्ष्य ने इस साल पांच खिताब अपने नाम किये और करियर की सर्वश्रेष्ठ 32वीं रैंकिंग पर पहुंचे।

सौरव वर्मा ने वियतनाम और हैदराबाद में सुपर 100 खिताब जीता। वह सैयद मोदी सुपर 300 टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंचे। महिला एकल में सिंधू के अलावा साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 300 खिताब अपने नाम किया। पिछले साल पांच रजत पदक और वर्ल्ड टूर फाइनल्स में स्वर्ण जीतने वाली सिंधू इस साल फॉर्म में नहीं दिखी। कोरियाई कोच किम जू ह्यून के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही सिंधू इंडोनेशिया ओपन में उप-विजेता रहीं और बासेल में वर्ल्ड चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता।
वह पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियन झांग निंग के बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पांच पदक जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी है। इसके बाद वह सत्र के आखिरी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खिताब बरकरार रखने में नाकाम रही। पुरूष वर्ग में प्रणीत स्विस ओपन फाइनल में पहुंचे और सत्र के आखिर में वर्ल्ड रैंकिंग में 11वें स्थान पर रहे। किदाम्बी श्रीकांत ने 2017 में चार खिताब जीते थे।

उन्होंने 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण और नंबर वन की रैंकिंग भी हासिल की लेकिन यह साल औसत ही रहा। वह इंडिया ओपन फाइनल में पहुंचे जबकि बाकी टूनार्मेंटों में औसत प्रदर्शन और घुटने की चोट के कारण बाहर रहने से वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर चले गए। एचएस प्रणय रैंकिंग में 26वें स्थान पर रहे। साल की शुरूआत में रैंकिंग में 109वें स्थान पर रहे लक्ष्य ने पोलिश ओपन में उपविजेता रहकर 76 पायदान की छलांग लगाई।

उसने सितंबर में बेल्जियम इंटरनेशनल जीता और फिर डच ओपन सुपर 100 तथा सारलोरलक्स सुपर 100 खिताब अपने नाम किये। नवंबर में स्काटिश ओपन जीतने के बाद साल के आखिर में बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज जीता। युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी 13 टूनार्मेंटों में पहले दौर से बाहर हो गईं जबकि तीन बार दूसरे दौर से बाहर हुई। अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले कोच पुलेला गोपीचंद को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ लय में रहे।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...