back to top

सिंधू निजी कारणों से उबेर कप से हटी, डेनमार्क ओपन में खेलना संदिग्ध

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन पी वी सिंधू निजी कारणों से अगले महीने होने वाले थामस एवं उबेर कप फाइनल्स से हट गई हैं और उनका डेनमार्क में होने वाले सुपर 750 टूर्नामेंट में खेलना भी संदिग्ध है। थामस एवं उबेर कप तीन से 11 अक्टूबर के बीच डेनमार्क के आर्थस में खेला जाना है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पिछले सप्ताह जो नया संशोधित कैलेंडर जारी किया था उसमें यह पहला टूर्नामेंट है।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता इस खिलाड़ी के पिता पी वी रमन्ना ने कहा, सिंधू कुछ निजी कारणों से थामस और उबेर कप फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएगी। उन्होंने कहा, उसके कुछ निजी काम हैं और दुर्भाग्य से उसे इस प्रतियोगिता से हटना होगा। हमने भारतीय बैडमिंटन संघ को उसके निर्णय से अवगत करा दिया है।

थामस और उबेर कप फाइनल्स के बाद 13 से 18 अक्टूबर के बीच डेनमार्क ओपन और फिर 20 से 25 अक्टूबर तक डेनमार्क मास्टर्स का आयोजन किया जाएगा। ओलंपिक की दावेदार सिंधू अभी हैदराबाद में राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर में अभ्यास कर रही है। उन्होंने पहले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने की योजना बनाई थी।

रमन्ना से पूछा गया कि क्या सिंधू डेनमार्क में दो अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी, उन्होंने कहा, असल में इनमें भाग लेना भी संदिग्ध है। मेरे कहने का मतलब दोनों प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन भेज दिया गया है, लेकिन यह उसके निजी कार्य पर निर्भर करता है कि वह इन दोनों में खेल पाएगी या नहीं।

उन्होंने कहा, वह डेनमार्क में एक टूर्नामेंट से हट सकती है। अगर वह अपना कार्य पूरा कर देती है तो वह एक टूर्नामेंट में खेलेगी। सिंधू के अलावा विश्व चैंपियनिशप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत, विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला युगल खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी ही राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...