back to top

सिंधू ने जीत से किया अभियान का अंत

ग्वांग्जू। खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने ग्रुप ए के अपने तीसरे और अंतिम मैच में चीन की ही बिंगजियाओ पर सांत्वना जीत दर्ज करके वर्ष के आखिरी टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया।

पिछले साल की चैंपियन सिंधू अपने पहले दोनों मैच गंवाने के कारण खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो गयी थी। बिंगजियाओ के खिलाफ भी पहले गेम में वह 9-18 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी की ओर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज करके ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत से सिंधू ने इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ लगातार चार हार का सिलसिला भी तोड़ दिया।

अब उनका एक दूसरे के खिलाफ रिकार्ड 6-9 है। भारतीय खिलाड़ी शुरू में लय हासिल नहीं कर पायी और बिंगजियाओ ने पहले गेम में शुरू में 7-3 और ब्रेक तक 11-6 से बढ़त बना ली। सिंधू ने ब्रेक के बाद भी गलतियां की जिससे चीनी खिलाड़ी 18-9 से आगे हो गयी। सिंधू ने हालांकि बेहतरीन वापसी का नजारा पेश किया और लगातार नौ अंक बनाकर स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया।

बिंगजियाओ ने इसके बाद एक अंक हासिल किया लेकिन सिंधू ने फिर लगातार तीन अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।सिंधू ने दूसरे गेम में लय बरकरार रखी और वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। बिंगजियाओ ने इसके बाद कुछ गलतियां की जिससे सिंधू ने अपनी बढ़त 15-10 कर दी। चीनी खिलाड़ी ने बाद में 16-18 से अंतर कम किया लेकिन सिंधू ने जल्द ही तीन मैच प्वाइंट हासिल कर लिये। बिंगजियाओ इनमें से दो मैच प्वाइंट ही बचा पायी। सिंधू अब प्रीमियर बैडमिंटन लीग में खेलेगी।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...