back to top

सिंधू और साइना मलेशिया मास्टर्स से बाहर, भारतीय चुनौती समाप्त

कुआलालंपुर। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और साइना नेहवाल शुक्रवार को यहां क्वार्टरफाइनल में हारकर मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं जिससे इस टूर्नामेंट में देश का अभियान भी खत्म हो गया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधू सबसे पहले कोर्ट पर उतरीं। उन्हें शीर्ष वरीय ताई जु यिंग से जबकि साइना को स्पेन की ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन से पराजय का सामना करना पड़ा। साइना कहीं भी मारिन की बराबरी करती नहीं दिखीं जिन्होंने आधे घंटे में भारतीय खिलाड़ी की चुनौती 21-8 21-7 से समाप्त कर दी।

चीनी ताइपे की दूसरी नंबर की खिलाड़ी जु यिंग ने क्वार्टरफाइनल में रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधू को 21-16 21-16 से हराया जिससे उनका इस भारतीय के खिलाफ जीत का रिकार्ड 12-5 का हो गया। जु यिंग से सिंधू को लगातार दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा। वह पिछले साल अक्टूबर में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में उनसे हारी थी। सिंधू की शुरूआत अच्छी नहीं रही और वह बढ़त का फायदा नहीं उठा सकीं जिससे पहला गेम 16-21 से गंवा बैठी और जु यिंग ने 1-0 से बढ़त बना ली।

दूसरे गेम में जु यिंग ने शुरू से ही दबदबा हासिल किया। 11-20 से पिछड़ रही सिंधू ने हालांकि छह मैच प्वाइंट बचाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और जु यिंग ने आराम से इसे 21-16 से अपने नाम कर जीत हासिल की। फिर साइना कोर्ट पर उतरीं, जिन्हे मारिन ने बुरी तरह हरा दिया। इस मैच से पहले दोनों का रिकार्ड 6-6 से बराबर था।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...