back to top

उम्मीद की किरण

हर दिन भयावह हो रहे संक्रमण के आंकड़ों के बीच धीरे-धीरे उम्मीद की कुछ किरणें भी नजर आने लगी हैं। चीन में जब कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा और पूरी दुनिया में इक्का-दुक्का संक्रमण के मामले सामने आने लगे थे, तभी से पश्चिमी देशों के रिसर्च इंस्टीट्यूट सतर्क हो गये थे और उन्होंने अनुसंधान शुरू कर दिया था।

भारत में वैक्सीन के विकास की प्रक्रिया करीब एक-डेढ़ माह देर से शुरू हुई, लेकिन पीएम की अगुवाई में जिस तरह नियोजित प्रयास हुए उसके कारण वैक्सीन के विकास की रेस में भारत सबसे आगे नहीं तो किसी से पीछे भी नहीं है। भारत अगर वैक्सीन का विकास कर लेता है तो इसके निर्माण का सबसे ज्यादा अनुभव भारत को ही है। इसलिए वैक्सीन का विकास चाहे जिस देश में हो लेकिन उसका निर्माण भारत में भी होगा।

वैक्सीन के विकास की पहली उम्मीद जिस ऑक्सफोर्ड एवं मॉडर्ना से बनी थी उनका भी वैक्सीन उत्पादन का समझौता भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनियों के साथ है। इसलिए पहले लॉचिंग चाहे जिस देश की तरफ से की जाये लेकिन इसकी संभावना अधिक है कि उसका उत्पादन भारत में भी होगा। इंग्लैंड, अमरीका, कनाडा जैसे देशों के डाटा चोरी के आरोपों के बीच रूस ने वैक्सीन लॉचिंग की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

रूस ने 12 से 14 अगस्त के बीच चार करोड़ खुराक के साथ वैक्सीन लांच करेगा। इसमें करीब आधी वैक्सीनों का उत्पादन वह खुद और आधी का विदेशों से करायेगा। कोरोना वैक्सीन के 140 प्रोजेक्ट दुनिया भर में चल रहे हैं जिसमें से 23 मानव परीक्षण के चरण में और आठ तो बहुत एडवांस दौर में हैं। आॅक्सफोर्ड, मॉडर्ना, एस्ट्रा जेनेका, कैनसिनो, साइनों फार्मा जैसे संस्थानों के प्रोजेक्ट एडवांस दौर में हैं।

भारत में आयुर्वेद के जरिए मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र विकसित करने के ठोस प्रयासों और इसके सुखद परिणामों के बीच आयुर्वेदिक दवाओं पर क्लीनिकल ट्रायल के साथ ही वैक्सीन विकास के लिए भी आधा दर्जन संस्थानों के दो साझा प्रोजेक्ट को ह्यूमन ट्रालय की अनुमति मिल गयी है। वैक्सीन के विकास पर तेजी से आगे बढ़ते हुए आईसीएमआर, नेशनल वायरोलॉजी और भारत वायोटेक के प्रोजेक्ट का ट्रायल पीजीआई रोहतक, गोरखपुर, कानपुर, हैदराबाद, विशाखा पट्टनम, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई और गोवा सहित 14 शहरों के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में ट्रायल शुरू हो चुका है।

14 संस्थानों में से पटना एम्स और रोहतक पीजीआई में प्रथम चरण का सेफ्टी एवं स्क्रीनिंग ट्रायल शुरू हुआ और जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन दी गयी उनमें किसी तरह का साइडइफेक्ट देखने को नहीं मिला। स्पष्ट है सबसे महत्वपूर्ण चरण में अच्छे संकेत मिले हैं और सब कुछ इस तरह आगे बढ़ता रहा तो अगस्त में न सही अक्टूबर मध्य तक लॉचिंग हो सकती है और अगले दो महीने में प्रतिरक्षण अभियान भी शुरू हो सकता है।

भारत अगर वैक्सीन बनाने में सफल होता है तो बहुत बड़े गौरव एवं जनस्वास्थ्य की दिशा में ऐतिहासिक होगा लेकिन वैक्सीन का निर्माण चाहे जो देश करें, अभी यह प्रयास शुरू हो गये हैं कि इसकी उपलब्धता सभी देशों को समान रूप से होनी चाहिए। मानवता के कल्याण के लिए यही उपयुक्त भी होगा।

RELATED ARTICLES

सावन माह आज से, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा सावन का शुभारंभ, मन्दिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गयालखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन...

आषाढ़ पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी संग नारायण का मिलेगाा आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन परंपरा में किसी भी मास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है। हिंदू मान्यता...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...