back to top

निर्यात में दिखे सुधार के संकेत, नवंबर के पहले सपताह में 22.47 प्रतिशत की हुई वृद्धि : अधिकारी

नई दिल्ली। देश के निर्यात कारोबार में सुधार आने के संकेत दिखने लगे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में 6.75 अरब डालर का निर्यात किया गया जो कि सालाना आधार पर 22.47 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इसमें औषधि, रत्न एवं आभूषण और इजीनियरिंग क्षेत्र का मजबूत योगदान रहा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।

एक साल पहले नवंबर के पहले सप्ताह में 5.51 अरब डालर का निर्यात किया गया था। इस लिहाज से इस साल नवंबर में इसमें 1.25 अरब डालर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिशत में यह आंकड़ा 22.47 प्रतिशत रहा है। अधिकारी ने बताया कि 1 से 7 नवंबर 2020 के दौरान आयात 13.64 प्रतिशत बढ़कर 9.30 अरब डालर रहा जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 8.19 अरब डालर रहा था।

आयात में पेट्रोलियम को छोड़कर अन्य सामानों का आयात 23.37 प्रतिशत बढ़ा है। व्यापार घाटे की यदि बात की जाए तो यह 2.55 अरब डालर रहा है। औषधि, रत्न एवं आभूषणों का निर्यात आलोच्य अवधि में क्रमश: 32 प्रतिशत बढ़कर 13.91 करोड़ डालर, 88.8 प्रतिशत बढ़कर 336.07 करोड़ डालर पर रहा। इसी प्रकार इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 16.7 प्रतिशत बढ़कर 21.51 करोड़ डालर पर पहुंच गया।

इस दौरान अमेरिका, हांग कांग और सिंगापुर को निर्यात में क्रमश: 54 प्रतिशत, 176 प्रतिशत और 91 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। नवंबर पहले सपताह में जिन क्षेत्रों के निर्यात कारोबार में गिरावट रही उनमें पेट्रोलियम, समुद्री उत्पाद और चमड़े का सामान प्रमुख रहे। देश के निर्यात कारोबार में सितंबर में भी वृद्धि दर्ज की गई थी लेकिन अक्टूबर में इसमें फिर गिरावट आ गई थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...